MS Dhoni: टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) आईपीएल 2024 (IPL 2024) से पहले ही सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर सभी को हैरान कर दिए हैं। बता दें कि, धोनी आईपीएल 2024 में एक नए रोल में नजर आ सकते हैं। क्योंकि, उन्होंने इस बात की जानकारी खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है।
अगर धोनी आईपीएल 2024 के बाद संन्यास का ऐलान करते हैं तो उनके लिए विदेश में खेली जा रही तमाम टी20 लीग के लिए दरवाजें खुल जाएंगे। जिसके धोनी अपने चाहने वालों के चेहरे पर हसीं ला सकते हैं।
Dhoni खेलेंगे इस विदेशी लीग में!
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2024 के बाद अगर संन्यास का ऐलान कर देते हैं तो इसका मतलब है कि, वह विदेशों में खेली जा रही और सभी टी20 लीग में खेलने के लिए एलिजिबल हो जाएंगे। धोनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके संन्यास के संकेत दे दिए हैं।
धोनी आईपीएल के बाद लीजेंड क्रिकेट ट्रॉफी, रोड सेफ्टी, ग्लोबल टी20 कनाडा जैसे कई लीग में खेलते हुए दिख सकते हैं। क्योंकि, इन सभी लीग में क्रिकेट के कई बड़े दिग्गज खिलाड़ी जैसे सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, सुरेश रैना और इरफ़ान पठान खेलते हैं।
यह भी पढ़ें: गद्दार निकले विराट कोहली! टीम इंडिया से नाम वापस लेकर दावत उड़ाने पहुंचे अंबानियों के घर, वायरल हुई तस्वीरें
आईपीएल 2023 में बना चुकें हैं CSK को चैंपियन
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस को हारकर आईपीएल में 5वीं बार चैंपियन बनी थी। बता दें कि, चेन्नई को 5 बार ट्रॉफी धोनी की कप्तानी में ही मिली है। धोनी आईपीएल सीएसके की कप्तानी साल 2008 से कर रहे हैं। लेकिन उन्होंने साल 2022 में टीम की कप्तानी छोड़ दी थी। लेकिन इसके बाद टीम मैनजमेंट के कहने पर उन्होंने टीम की दोबारा कप्तानी की। वहीं, धोनी के बाद सीएसके की कप्तानी युवा सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ कर सकते हैं।
आईपीएल में धोनी का करियर
बात करें अगर, एमएस धोनी के आईपीएल करियर की तो उन्होंने आईपीएल के 16 सीजन में अबतक कुल 250 मैच खेल चुकें हैं। जिसमें उन्होंने 218 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 38.79 की औसत और 135.92 की स्ट्राइक रेट से 5082 रन बनाए हैं। आईपीएल में धोनी के नाम 24 अर्धशतक है और उनका बेस्ट स्कोर 84 रनों का रहा है। धोनी आईपीएल में 239 छक्के भी लगा चुकें हैं।