There is going to be a fight between Nita Ambani, Kavya Maran and Preity Zinta for this player in IPL 2025, all three are ready to buy for up to Rs 50 crore.

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है। इस बार आईपीएल का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर बैंगलोर (CSK vs RCB) के बीच खेला जाएगा। बता दें कि, आईपीएल 2024 में सबसे बड़ी बोली ऑस्ट्रेलिया टीम के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) की लगी थी और इस खिलाड़ी को कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) ने 24.75 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया।

जिसके बाद अब आईपीएल 2025 (IPL 2025) में होने वाले मेगा ऑक्शन की बातें शुरू हो गए हैं। क्योंकि, आईपीएल 2025 में एक ऐसा खिलाड़ी है जिसके ऊपर नीता अंबानी, काव्या मारन और प्रीति ज़िंटा सभी 50 करोड़ रुपए तक खर्च कर सकती हैं।

Advertisment
Advertisment

इस खिलाड़ी को मिल सकता है IPL 2025 में 50 करोड़ रुपए

IPL 2025 में इस खिलाड़ी के लिए होने वाली हैं नीता अंबानी-काव्या मारन और प्रीति जिंटा की लड़ाई, तीनों ही 50 करोड़ तक में खरीदने को तैयार 1

बता दें कि, हम बात कर रहें हैं इंग्लैंड टीम के दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स (Ben Stokes) की जिन्हें आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में सभी टीमें उन्हें अपनी टीम में शामिल करना चाहेंगी। आईपीएल 2024 से बेन स्टोक्स ने अपना नाम वापस ले लिया। क्योंकि, उन्होंने इस सीजन आईपीएल ने खेलने का फैसला किया।

लेकिन अब आईपीएल 2025 में बेन स्टोक्स अपना नाम वापस दे सकते हैं और आईपीएल 2025 के सबसे महंगे खिलाड़ी बन सकते हैं। बेन स्टोक्स को 3 टीमें जरूर खरीदना चाहेगी। जिसमें मुंबई इंडियंस, सनराजइर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स टीमों का नाम शामिल हो सकता है।

आईपीएल 2024 में टी20 वर्ल्ड कप के चलते नहीं दिया नाम

इंग्लैंड टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने आईपीएल 2024 में इस लिए अपना नाम वापस ले लिया। क्योंकि, उन्हें अभी हाल ही में चोट लगी थी। जिसके चलते वह आईपीएल 2024 में नहीं खेलेंगे और जून में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 की तैयारी करेंगे।

Advertisment
Advertisment

बेन स्टोक्स ने साल 2022 में बेहतरीन प्रदर्शन किया था और अपनी इंग्लैंड टीम को चैंपियन बनाया था। जबकि बेन स्टोक्स आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स टीम का हिस्सा था और उन्हें 16.25 करोड़ रुपए में खरीदा था।

बेन स्टोक्स का आईपीएल करियर

आईपीएल में बेन स्टोक्स ने साल 2017 में डेब्यू किया था और उन्हें राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स टीम की तरफ से खेला था। लेकिन इसके बाद स्टोक्स राजस्थान रॉयल्स टीम में शामिल हो गए थे। अबतक बेन स्टोक्स 45 मैच खेल चुकें हैं। जिसमें उन्होंने 44 पारियों में 133 की स्ट्राइक रेट से 935 रन बनाए हैं। स्टोक्स के नाम 2 शतक और 2 अर्धशतक हैं। वहीं, बेन स्टोक्स गेंदबाजी में 38 पारियों में 28 विकेट झटके हैं।

Also Read: इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम टेस्ट के लिए 16 सदस्यीय टीम इंडिया का हुआ ऐलान, अचानक निकाले गए ये 5 सीनियर खिलाड़ी