Team India Schedule of Upcoming Matches: भारतीय क्रिकेट टीम साल 2026 टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद अब हमें आईपीएल 2026 में अपना दमखम दिखाते नजर आने वाली है। इंडियन टीम के सभी खिलाड़ी अलग-अलग टीमों के लिए अपने बल्ले और गेंद से कमाल करने को तैयार हैं।
लेकिन इसी बीच टीम इंडिया के शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है। टीम इंडिया के 2027 आईपीएल से पहले तक के शेड्यूल का ऐलान हो गया है। इस दौरान टीम इंडिया हमें कई छोटी बड़ी टीमों के साथ खेलते नजर आने वाली है। इंडिया का आने वाले मैचों का शेड्यूल काफी टाइट है। तो आइए जान लेते हैं कि भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) को किन-किन टीमों से लोहा लेना है।
जून से शुरू होगा Team India का नया सफर

बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) के अगले सफर की शुरुआत जून में होने जा रही है। जून में भारतीय क्रिकेट टीम सबसे पहले अफगानिस्तान के साथ एक टेस्ट और तीन वनडे मैच खेलते नजर आएगी। इसके बाद भारतीय टीम आयरलैंड के साथ तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेलते दिखाई देगी।
भारत को इसके बाद इंग्लैंड का दौरा करना है, जहां उसे इंग्लैंड के साथ पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के साथ ही साथ तीन वनडे मैच खेलने हैं। भारत हमें पड़ोसी देश श्रीलंका के साथ दो टेस्ट और 3 टी20 मैच भी खेलते दिखाई देगी। हालांकि इसके बाद बांग्लादेश के साथ तीन वनडे और तीन टी20 मैच होने वाले हैं, जो कि होंगे या नहीं इसकी कोई गारंटी नहीं है। क्योंकि अगर सरकार मंजूरी नहीं देगी तो यह मुकाबलें नहीं खेले जाएंगे।
एक बार फिर हमें भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज होते नजर आएगी। अफगानिस्तान के बाद भारत जिम्बाब्वे के साथ 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल मैच खेले जाएंगे। इस दौरान एशियन गेम्स 2026 में भी भारतीय क्रिकेट टीम पार्टिसिपेट करेगी और एशियाई खेलों 2026 में मेंस क्रिकेट टीम के मुकाबले 24 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच होंगे।
एशियन गेम्स के बाद भारत हमें न्यूजीलैंड के साथ दो टेस्ट, पांच वनडे और पांच टी20 मैच खेलते दिखाई देगी, जो कि सबसे बड़ी सीरीज होने वाली है। इसके बाद एक बार फिर भारत और श्रीलंका के बीच तीन वनडे और तीन टी20 मुकाबले होंगे। आईपीएल 2025 से पहले भारत की लास्ट सीरीज ऑस्ट्रेलिया के साथ होगी, जो कि 5 टेस्ट मैचों की सीरीज होने वाली है।
यह भी पढ़ें: IPL 2026 के लिए लखनऊ सुपर जायंट टीम का ऐलान, पंत, पूरन, अर्जुन, शमी, मार्कराम……
Team India के आगामी मैचों का शेड्यूल
भारत बनाम अफगानिस्तान सीरीज का शेड्यूल
एक टेस्ट मैच: 6-10 जून, न्यू चंडीगढ़।
पहला वनडे: 14 जून, धर्मशाला।
दूसरा वनडे: 17 जून, लखनऊ।
तीसरा वनडे: 20 जून, चेन्नई।
भारत बनाम आयरलैंड सीरीज का शेड्यूल
3 टी20 इंटरनेशनल मैच
भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज का शेड्यूल
पहला टी20: 1 जुलाई, डरहम
दूसरा टी20: 4 जुलाई, मैनचेस्टर
तीसरा टी20: 7 जुलाई, नॉटिंघम
चौथा टी20: 9 जुलाई, ब्रिस्टल
पांचवां टी20: 11 जुलाई, साउथैम्पटन
पहला वनडे: 14 जुलाई, बर्मिंघम
दूसरा वनडे: 16 जुलाई, कार्डिफ
तीसरा वनडे: 19 जुलाई, लॉर्ड्स
भारत बनाम श्रीलंका सीरीज का शेड्यूल
2 टेस्ट
3 टी20
भारत बनाम बांग्लादेश सीरीज का शेड्यूल (सरकारी मंज़ूरी के अधीन)
3 वनडे
3 टी20
भारत बनाम अफगानिस्तान सीरीज का शेड्यूल
3 टी20
भारत बनाम जिम्बाब्वे सीरीज का शेड्यूल
3 टी20
भारत बनाम वेस्टइंडीज सीरीज का शेड्यूल
3 वनडे
5 टी20
एशियाई खेल
भारत बनाम न्यूज़ीलैंड सीरीज का शेड्यूल
2 टेस्ट
5 वनडे
5 टी20
भारत बनाम श्रीलंका सीरीज का शेड्यूल
3 वनडे
3 टी20
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सीरीज का शेड्यूल
5 टेस्ट
FAQs
आईपीएल 2026 के बाद टीम इंडिया को सबसे पहले किसके साथ खेलना है?
यह भी पढ़ें: सूर्या ने खिलाड़ियों की बताई पहचान, हर खिलाड़ी को दिया एक शब्द का नाम, संजू बने ‘Chetta’