India vs Afghanistan Only Test: भारत की मेंस टीम आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा ले रही है। टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज और सुपर-8 की चुनौती पार कर ली है। अब बारी सेमीफाइनल के पड़ाव को पार करने की है। भारत को इंग्लैंड का सामना अपने सेमीफाइनल मैच में करना है, जो 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होना है।
अगर भारत (India) ने फाइनल में जगह बनाई तो उसका सफर 8 मार्च को खत्म होगा। वहीं, इसके बाद आईपीएल 2026 की शुरुआत होगी, जिसका फाइनल 31 मई को खेला जा सकता है। इसके बाद ही टीम इंडिया की वापसी होगी और उसका सामना अफगानिस्तान से होगा, जिसका शेड्यूल हाल ही में बीसीसीआई ने जारी किया है।
जून में भारत (India) की अफगानिस्तान से होगी टक्कर

भारत (India) को मार्च के बाद सीधे जून में मैदान पर वापसी करनी है, क्योंकि अफगानिस्तान टीम को दौरे पर आना है। इस दौरान अफगानिस्तान को भारत के खिलाफ एक टेस्ट और 3 वनडे खेलने हैं। इन मुकाबलों के कार्यकम का इंतजार काफी समय से था और 2 मार्च को बीसीसीआई ने सभी का इंतजार खत्म करते हुए शेड्यूल की घोषणा कर दी।
भारत और अफगानिस्तान (India vs Afghanistan) के बीच एकमात्र टेस्ट मुकाबला 6 जून से शुरू होगा और यह न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। इस वेन्यू पर पहले कभी टेस्ट मुकाबला नहीं खेला गया, ऐसे में इसे पहली बार टेस्ट मैच की मेजबानी मिली है। इसके बाद, तीन वनडे 14, 17 और 20 जून को क्रमशः धर्मशाला, लखनऊ और चेन्नई में खेले जाएंगे।
अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट के लिए India के कप्तान और उपकप्तान के सामने आए नाम
आईपीएल 2026 के छह दिन बाद ही भारत (India) और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट होना है। ऐसे में किन खिलाड़ियों को चुना जाएगा, अभी पक्के रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता है लेकिन यह प्रबल संभावना है कि टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल जरूर खेलेंगे। वहीं, ऋषभ पंत भी नजर आ सकते हैं।
ऐसे में गिल के रहने पर कप्तानी की चर्चा खत्म हो जाती है, क्योंकि वही लीड करते नजर आएंगे। अगर वो नहीं खेलते हैं तो फिर किसी अन्य के बारे में सोचा जा सकता है। गिल टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं हैं और उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला पिछले साल खेला था। इसके बाद, उन्होंने रणजी में शिरकत की लेकिन कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। ऐसे में गिल जरूर चाहेंगे कि जब टीम इंडिया जब एक्शन में वापस आएं तो वो भी खेलें।
बात करें ऋषभ पंत की तो वो टीम इंडिया (Team India) के लिए आखिरी बार गुवाहाटी में टेस्ट मुकाबला खेले थे। इसके बाद उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए चुना गया था लेकिन प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिला था। फिर उनका चयन न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में भी हुआ लेकिन वो इंजरी की वजह से बाहर हो गए थे। जबकि टी20 टीम में उनकी जगह नहीं बनी। इसी वजह से ऋषभ को लेकर पूरी उम्मीद है कि वो अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट खेल सकते हैं। अगर वो खेले तो फिर उपकप्तानी भी उन्हें ही सौंपी जा सकती है, क्योंकि पिछले साल उनके पास ही उपकप्तानी की जिम्मेदारी थी।
अफगानिस्तान के खिलाफ भारत लगभग 8 साल बाद खेलेगा टेस्ट
भारत और अफगानिस्तान के बीच कई सालों से टेस्ट मुकाबला नहीं हुआ है। इन दोनों टीमों ने आपस में आखिरी टेस्ट साल 2018 में खेला था। यह मुकाबला बेंगलुरु में खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया को एक पारी व 262 रनों से जीत मिली थी। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 474 रन बनाए थे। जवाब में अफगानिस्तान की पहली पारी 109 और दूसरी पारी 103 पर सिमट गई थी।
FAQs
भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट कब से खेला जाना है?
यह भी पढ़ें: अभिषेक-वरुण ड्रॉप, ये 2 खिलाड़ियों की वापसी, कुछ ऐसी होगी सेमीफाइनल मुकाबले में भारत की प्लेइंग इलेवन