Rohit Sharma
Rohit Sharma

मौजूदा समय के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज और कप्तानों में से एक रोहित शर्मा (Rohit Sharma) भारतीय टीम की कमान अपने मजबूत हाथों में संभाले हुए हैं। रोहित शर्मा पिछले कुछ समय तक क्रिकेट के तीनों ही प्रारूपों में भारतीय टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। लेकिन टी20 वर्ल्डकप के ठीक बाद इन्होंने जीत के साथ ही अपने टी20 करियर को विराम लगा दिया।

अब रोहित शर्मा (Rohit Sharma) सिर्फ ओडीआई और टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए दिखाई देते हैं। मगर हाल ही में यह खबर आई है कि, रोहित शर्मा जल्द ही क्रिकेट के इन दोनों ही प्रारूपों से अपने पद से इस्तीफा देने वाले हैं। इस खबर को सुनने के बाद सभी समर्थक बेहद ही मायूस हो गए हैं।

Advertisment
Advertisment

इस दिन टेस्ट क्रिकेट से कप्तानी छोड़ेंगे Rohit Sharma!

Rohit Sharma

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के बारे में यह खबर आ रही है कि, अब ये जल्द ही टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने वाले हैं। रोहित शर्मा ने साल 2022 में भारतीय टीम की कप्तानी अपने मजबूत हाथों में संभाली थी और इन्होंने अपने कप्तानी में टीम इंडिया को ‘WTC 2023 फाइनल’ में पहुंचाया था। लेकिन अब कहा जा रहा है कि, ‘WTC फाइनल 2025’ के बाद ये अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। इन्होंने अभी तक में 16 टेस्ट मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की है और बतौर कप्तान ये 10 मैचों में टीम को जीत दिलाने में सफल हुए हैं।

ओडीआई को भी अलविदा कहेंगे Rohit Sharma!

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के बारे में यह भी कहा जा रहा है कि, इन्होंने ओडीआई क्रिकेट से भी संन्यास लेने के बारे में विचार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रोहित शर्मा चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद अपने पद से इस्तीफा देने के बारे में विचार कर सकते हैं। इन्होंने पहली मर्तबा साल 2017 में भारतीय टीम की कप्तानी की थी और 2021 से ये नियमित रूप से कप्तान हैं। इन्होंने टीम इंडिया के लिए 48 मैचों में कप्तानी की है और इसमें से 32 मुकाबलों में टीम इंडिया को जीत दिलाई है। बतौर कप्तान ये 2 मर्तबा भारतीय टीम को एशिया कप जिता चुके हैं।

शुभमन गिल कर सकते हैं Rohit Sharma को रिप्लेस

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को आगामी समय में शुभमन गिल बतौर कप्तान रिप्लेस कर सकते हैं। शुभमन गिल टीम इंडिया के साथ बतौर उपकप्तान जुड़े चुके हैं और इसके साथ ही इन्होंने टीम इंडिया के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में कप्तानी की है। बतौर कप्तान इन्होंने 4-1 से यह सीरीज अपने नाम की है।

Advertisment
Advertisment

इसे भी पढ़ें – 6,6,6,6,6,6,4,4,4,4… 37 चौके 4 छक्के, रवींद्र जडेजा का जमकर बोला रणजी में बल्ला, 561 बॉल में इतने रन ठोककर रचा सुनहरा इतिहास

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...