Dhoni is retiring before IPL 2024, not Jadeja but this player is now the new captain of CSK.

IPL : भारत में इस समय क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का टूर्नामेंट खेला जा रहा है. इस मेगा इवेंट के खत्म होने के बाद भी भारतीय क्रिकेट समर्थको के बीच में आईपीएल 2024 की चर्चा शुरू हो जाएगी लेकिन हम वर्ल्ड कप 2023 के दौरान ही आईपीएल 2024 के सीजन से जुडी बड़ी खबर लेकर आए है.

हमारे गुप्त सूत्रों से प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार आईपीएल 2023 की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी साल 2024 के आईपीएल सीजन में महेंद्र सिंह धोनी नहीं करते हुए नज़र आएंगे. उससे भी दिलचस्प बात यह है कि महेंद्र सिंह धोनी की गैरमौजूदगी में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रवींद्र जडेजा नहीं बल्कि यह खिलाड़ी होगा जिसके कप्तानी के बारे में आपने सोचना भी नहीं होगा.

Advertisment
Advertisment

महेंद्र सिंह धोनी कर सकते है आईपीएल 2024 से पहले संन्यास का ऐलान

MS Dhoni

चेन्नई सुपर किंग्स को अपनी कप्तानी में पांचवा ख़िताब जितवाने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2023 जीतने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि वो अपने फैन्स के लिए एक और साल आईपीएल क्रिकेट खेलना चाहते है लेकिन आईपीएल के बाद धोनी को सर्जरी करानी पड़ी. जिसके बाद से ही महेंद्र सिंह धोनी इंजरी से रिकवरी करने के लिए खूब पसीना बहाते हुए नज़र आ रहे है लेकिन पिछले दिनों आई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महेंद्र सिंह धोनी अब तक अपनी इंजरी से रिकवर नहीं हो पाए है. जिसके चलते हो सकता है कि आईपीएल ऑक्शन 2024 से पहले महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दे.

रवींद्र जडेजा नहीं ऋतुराज गायकवाड़ कर सकते है आईपीएल में कप्तानी

Rituraj Gaikwad

अगर महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2024 के आईपीएल सीजन से पहले संन्यास का ऐलान कर देते है तो मीडिया में आई रिपोर्ट्स के अनुसार इस बार चेन्नई सुपर किंग्स की टीम मैनेजमेंट धोनी की गैरमौजूदगी में रवींद्र जडेजा नहीं बल्कि ऋतुराज गायकवाड़ को टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी सौप सकती है. ऋतुराज गायकवाड़ घरेलू क्रिकेट में पुणे की कप्तानी करते हुए भी नज़र आते है. साथ ही साथ ऋतुराज गायकवाङ को अभी हाल ही में हुए एशियन गेम्स के लिए भी टीम इंडिया की कप्तानी की जिम्मेदारी मिली थी.

Advertisment
Advertisment

इसे भी पढ़ें – सेमीफाइनल मुकाबले से पहले भारतीय फैंस के लिए बुरी खबर, एक साथ 5 खिलाड़ी हुए महामुकाबले से बाहर