धोनी की CSK को लगा बड़ा झटका, 14 करोड़ का खिलाड़ी चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर 1

CSK: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) की शुरुआत 22 मार्च से हो सकती है। इस बार आईपीएल के मिनी ऑक्शन में 5 बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) टीम ने कुछ बेहतरीन खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया। जिसके चलते इस बार भी सीएसके टीम चैंपियन बन सकती है।

बता दें कि, महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) इस बार आईपीएल में एक बार फिर खेलते हुए नजर आएंगे। आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले सीएसके (CSK) टीम को एक बड़ा झटका लगा है। धोनी (Dhoni) की टीम को एक बड़ा झटका लगा है और 14 करोड़ का खिलाड़ी चोट के चलते बाहर हो सकता है।

Advertisment
Advertisment

14 करोड़ी खिलाड़ी हुआ चोटिल

धोनी की CSK को लगा बड़ा झटका, 14 करोड़ का खिलाड़ी चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर 2

बता दें कि, आईपीएल 2024 का मिनी ऑक्शन 19 दिसंबर को दुबई में हुआ था। इस बार सीएसके टीम ने न्यूजीलैंड के बेहतरीन खिलाड़ी डेरिल मिचेल (Daryl Mitchell) पर बड़ी बोली लगाई और 14 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया। लेकिन अब ख़बर आ रही है कि, डेरिल मिचेल वर्क लोड और चोट के चलते क्रिकेट से कुछ महीनों के लिए दुरी बना सकते हैं। जिसके चलते ऐसा माना जा रहा है कि, मिचेल आईपीएल 2024 में भी खेलते हुए नजर नहीं आ सकते हैं। जिसके चलते धोनी (Dhoni) की सीएसके (CSK) टीम को बड़ा झटका लग सकता है।

पाकिस्तान के साथ सीरीज खेल रही है न्यूजीलैंड

पाकिस्तान की टीम अभी न्यूजीलैंड के दौरे पर है। जहां टीम न्यूजीलैंड के साथ 5 टी20 मैचों की सीरीज खेल रही है। पाकिस्तान के खिलाफ खेली जा रही सीरीज में डेरिल मिचेल का प्रदर्शन शानदार रहा है। लेकिन अब 5वें और आखिरी मुकाबले में मिचेल टीम से बाहर हो गए हैं। बता दें कि, पाकिस्तान के खिलाफ मिचेल ने शानदार बल्लेबाजी की है और 4 पारियों में 2 अर्धशतक जड़ चुके हैं। जिसके चलते न्यूजीलैंड की टीम सीरीज में 4-0 की बढ़त बना चुकी है।

आईपीएल में डेरिल मिचेल का प्रदर्शन

न्यूजीलैंड टीम के 32 वर्षीय खिलाड़ी डेरिल मिचेल का वर्ल्ड कप 2023 में बेहतरीन प्रदर्शन रहा था। जिसके चलते उनपर आईपीएल में बड़ी बोली लगी है। हालांकि, अबतक डेरिल मिचेल अबतक आईपीएल में 2 मुकाबला ही खेले हैं। मिचेल ने आईपीएल 2022 में राजस्थान रॉयल्स टीम की तरफ से आरसीबी के खिलाफ डेब्यू किया था। अबतक मिचेल ने 2 मैचों में 75 रन बनाए हैं।

Advertisment
Advertisment

Also Read: बिश्नोई-रिंकू का डेब्यू, तो 7 सालों बाद लौटा खतरनाक बल्लेबाज, इंग्लैंड के खिलाफ बचे 3 टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया का ऐलान