Fans should get ready to have moist eyes, this is why MS Dhoni will not be able to bat in IPL 2024.

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) के आगाज से ठीक एक दिन पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने कप्तानी छोड़ दी। जिसके चलते सीएसके के सभी फैंस को काफी बड़ा झटका लगा। धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद अब टीम का नया कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) को बनाया गया है।

जिनकी कप्तानी में अबतक सीएसके का आईपीएल 2024 में प्रदर्शन शानदार रहा है। लेकिन सभी क्रिकेट फैंस को एक बाद का अबतक दुःख है कि, धोनी आईपीएल 2024 में अबतक बल्लेबाजी करने क्यों नहीं आए हैं। वहीं, अब ऐसा माना जा रहा है कि, सभी फैंस को बड़ा झटका लग सकता है क्योंकि, आईपीएल 2024 में अब धोनी बल्लेबाजी करते नहीं दिखेंगे।

Advertisment
Advertisment

IPL 2024 में धोनी को बल्लेबाजी मिलना मुश्किल!

आँखें नम करने को तैयार हो जाएं फैंस, इस वजह से IPL 2024 में बैटिंग नहीं कर पाएंगे एमएस धोनी 1

बता दें कि, अबतक आईपीएल 2024 में सीएसके टीम 2 मैच खेल चुकी है। लेकिन अबतक टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज एम धोनी एक भी मुकाबले में बल्लेबाजी करने नहीं आए हैं। जबकि ऐसा माना जा रहा है कि, आईपीएल के आगे भी मुक़ाबलों में धोनी को बल्लेबाजी मिलना मुश्किल है। क्योंकि, आईपीएल 2023 से बीसीसीआई ने इम्पैक्ट प्लेयर का रूल ला दिया है।

जिसके चलते अब धोनी की टीम में टॉप आर्डर में जगह नहीं बन पा रही है। ऐसा हम नहीं बल्कि टीम के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी का मानना है। हसी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, इम्पैक्ट प्लेयर रूल के चलते धोनी को नंबर 8 पर बल्लेबाजी करने का मौका मिल रहा है। लेकिन 20 ओवर में 8 नंबरके बल्लेबाजी आना मुश्किल माना जाता है। जिसके चलते धोनी शायद ही इस आईपीएल में बल्लेबाजी कर पाए।

आईपीएल 2023 में धोनी का प्रदर्शन

भले ही आईपीएल 2024 में धोनी को अबतक बल्लेबाजी करने का मौका न मिला हो। लेकिन आईपीएल 2023 में धोनी ने अपने बल्ले से कुछ बेहतरीन पारियां खेली थी। आईपीएल 2023 में धोनी ने 182 की स्ट्राइक रेट से 104 रन बनाए थे। जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 32 रन का रहा था। वहीं, पिछले सीजन ने धोनी ने कुल 10 छक्के भी जड़े थे।

Advertisment
Advertisment

सीएसके ने पहले 2 मैचों में हासिल की जीत

आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स टीम का प्रदर्शन अबतक शानदार रहा है। जिसके चलते टीम आईपीएल 2024 के पॉइंट्स टेबल पर पहले स्थान पर है। सीएसके ने अबतक 2 मैच खेलें हैं और टीम को दोनों मैचों में ही आसान जीत मिली है। सीएसके ने अपने पहले मैच में आरसीबी को 6 विकेट से हराया। जबकि इसके बाद टीम ने गुजरात के खिलाफ 63 रनों से बड़ी जीत हासिल करने में कामयाब रही।

Also Read: भारत से गद्दारी करने वाले इस क्रिकेटर ने टीम इंडिया के खिलाफ उगला ज़हर, कहा- टी20 वर्ल्ड कप में इन्हें छोडूंगा नहीं