Posted inक्रिकेट (Cricket), क्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

इस कारण IPL 2024 में आखिरी स्थान पर रह सकती हैं मुंबई इंडियंस, नीता अंबानी की ये गलती पड़ेगी भारी

For this reason, Mumbai Indians can remain at the last position in IPL 2024, this mistake of Nita Ambani will prove costly.

Mumbai Indians: इंडियन प्रीमियर लीग के सीजन 17 यानी आईपीएल 2024 (IPL 2024) का आगाज हो चुका है और लगभग आधी टीमों ने अपना पहला मुकाबला खेल लिया है। इस कड़ी में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को अपना पहला मुकाबला आज (24 मार्च) शाम 7:30 से गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के साथ खेलना है, जोकी गुजरात के होम ग्राउंड नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

बीते सीजन मुंबई ने बड़े ही आसानी से प्लेऑफ में अपनी जगह बना ली थी, जिस वजह से सभी को उम्मीद है कि इस सीजन भी मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का प्रदर्शन काफी शानदार रहेगा। लेकिन फ्रेंचाइजी की मालकिन नीता अंबानी (Nita Ambani) की एक गलती ने मुंबई का सारा खेल खराब कर दिया है और मौजूदा सिचुएशन के अनुसार देखा जाए तो एमआई (MI) पांइट्स टेबल में बॉटम पर रह सकती है। तो आइए जानते हैं कि आखिर नीता अम्बानी की किस गलती की वजह से मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के प्रदर्शन में गिरावट आ सकती है।

आईपीएल 2024 में नहीं दिखेगा Mumbai Indians का जलवा!

For this reason, Mumbai Indians can remain at the last position in IPL 2024, this mistake of Nita Ambani will prove costly.

आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) अपने सफ़र का आगाज आज से करने वाली है। 24 मार्च को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को अपना पहला मुकाबला आईपीएल 2023 की फाइनल लिस्ट गुजरात टाइटंस के साथ खेलना है, जोकी शाम 7:30 बजे से नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। कई फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि इस सीजन मुंबई ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमा सकती है। लेकिन नीता अंबानी की एक गलती ने ऐसा होना की संभावना को 99% कम कर दिया है।

नीता अम्बानी ने की बड़ी गलती

दरअसल, हम नीता अंबानी के जिस बड़ी गलती की बात कर रहे हैं वह कुछ और नहीं बल्कि कप्तानी में बदलाव करना है। इस आईपीएल सीजन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को लीड करने की जिम्मेदारी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को सौंपी गई है, जोकी आईपीएल इतिहास में पहली बार मुंबई इंडियंस को लीड करते दिखाई देंगे। हालांकि यह बड़ी बात नहीं है बल्कि बड़ी बात यह है कि नीता अंबानी ने अचानक ही रोहित को कप्तान पद से हटा दिया है, जिससे खिलाड़ियों के बीच दरार पड़ गई है।

खिलाड़ियों में आई दरार

बता दें कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) मौजूदा समय में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम में शामिल सबसे सीनियर, सबसे अनुभवी और सबसे दिग्गज खिलाड़ी हैं। लेकिन इसके बावजूद फ्रेंचाइजी ने उन्हें अचानक कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या को कप्तान बना दिया है।

फ्रेंचाइजी के फैसले से कई खिलाड़ी बिल्कुल भी खुश नहीं है और उनमें से कुछ ने सोशल मीडिया के जरिए इशारों ही इशारों में प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। चाहे वह जसप्रीत बुमराह हो या फिर सूर्यकुमार यादव। ऐसे में जब खिलाड़ी ही एक-दूसरे के साथ नहीं रहेंगे। तो मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का ट्रॉफी जीतना और चैंपियन बना कहां से संभव है।

यह भी पढ़ें: इन 3 गुमनाम क्रिकेटरों ने IPL में अपने प्रदर्शन से लगाई आग, अब मिल सकती भारत की टी20 वर्ल्ड कप टीम में जगह

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!