Former RCB player slammed Glenn Maxwell, called him a rubbish player of IPL

Glenn Maxwell: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम (Australian Cricket Team) के स्टार स्पिन बोलिंग ऑल राउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) का आईपीएल 2024 (IPL 2024) में प्रदर्शन अभी तक बेहद ही खराब रहा है, जिस वजह से उन्हें काफी ज्यादा ट्रोल होना पड़ रहा है।

इस कड़ी में उनकी आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) के पूर्व खिलाड़ी ने भी उनको लेकर काफी कुछ कह दिया है। आइए जानते हैं कि आखिर वह खिलाड़ी कौन है, जिसने ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) को लेकर काफी बड़ी बात कह दी है।

Advertisment
Advertisment

RCB के इस पूर्व खिलाड़ी ने लगाई Glenn Maxwell की क्लास

Former RCB player slammed Glenn Maxwell, called him a rubbish player of IPL

दरअसल, आरसीबी (RCB) के जिस पूर्व खिलाड़ी ने ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) की क्लास लगाई है वह वह कोई नहीं बल्कि पार्थिव पटेल (Parthiv Patel) हैं। पार्थिव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स के जरिए मैक्सवेल को आईपीएल इतिहास का सबसे ज्यादा ओवररेटेड खिलाड़ी बताया है। पार्थिव पटेल ने अपने अकाउंट के जरिए लिखा है कि “ग्लेन मैक्सवेल…वह आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा ओवररेटेड खिलाड़ी हैं।”

हालांकि उनकी इस बात से कई लोग बिल्कुल नाखुश हैं और उनका कहना है कि मैक्सवेल का प्रदर्शन सिर्फ इसी सीजन खराब रहा है। वरना हर सीजन उन्होंने गेंद और बल्ले से कमाल दिखाया है, जोकि काफी हद का सही भी है। चूंकि उनका आईपीएल करियर काफी बेहतरीन रहा है।

Advertisment
Advertisment

ग्लेन मैक्सवेल का आईपीएल करियर

35 वर्षीय स्पिन बोलिंग ऑल राउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने अब तक 132 आईपीएल मैचों में 25.05 की औसत और 156.36 की स्ट्राइक रेट से 2755 रन बनाए हैं, जिसमें 18 अर्धशतक शामिल है। वहीं इस दौरान गेंदबाजी में उन्होंने 36 विकेट भी लिए हैं। उनके बल्ले से बीते 3 सीजन लगातार 300 से ऊपर रन निकले थे। उन्होंने आईपीएल 2021 में 513, 2022 में 301 और 2023 में 400 रन बनाए थे। हालांकि इस बार वह 50 रनों का आंकड़ा भी नहीं पार कर सके हैं।

आईपीएल 2024 में ग्लेन मैक्सवेल का प्रदर्शन

बता दें कि ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने आईपीएल 2024 में अब तक कुल 8 मैच खेले हैं, जिसमें उनके बल्ले से 5.14 की मामूली औसत और 97.30 की स्ट्राइक रेट से 36 रन बनाए हैं। इस दौरान वह सिर्फ 4 चौके और 1 छक्का ही लगा सके हैं। उन्होंने इस दौरान 3 मैच में खाता नहीं खोला है, साथ ही 3 बार वह 5 के स्कोर तक को नहीं छू सके हैं। इसके अलावा गेंदबाजी में उनके नाम इस सीजन सिर्फ 5 विकेट रहे हैं।

यह भी पढ़ें: IPL 2024 के बीच इन 3 भारतीय खिलाड़ियों के संन्यास की खबर आई सामने, भारत के लिए खेल रहे आखिरी वर्ल्ड कप