IPL 2024 Glenn Maxwell

IPL:  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कई सारे खिलाड़ी ऐसे हैं, जो मोटी रकम पाने के बाद भी अपनी फ्रेंचाइजी के लिए योगदान नहीं देते हैं और पूरे सीजन ही फॉर्म से जूझते रहते हैं। वहीं, कई ऐसे खिलाड़ी भी हैं, जो हमेशा ही अपनी राष्ट्रीय टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करते हैं, लेकिन आईपीएल में सुपर फ्लॉप साबित होते हैं। इन्हीं खिलाड़ियों में से एक खिलाड़ी है, जो अपने देश के लिए तो एक पैर पर खड़े होकर बल्लेबाजी करता है, लेकिन आईपीएल में फुस्स साबित होता है।

IPL में हर साल लेता है करोड़ों, प्रदर्शन जीरो

इंडियन प्रीमियर लीग में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell)l  के लिए हर साल करोड़ों की बोली लगती है। लेकिन अपनी फ्रेंचाइजी हर साल ही मैक्सवेल का प्रदर्शन जीरो रहता है। ग्लेन मैक्सवेल 2012 से आईपीएल का हिस्सा का हैं। तब से लेकर आईपीएल 2024 तक मैक्सवेल सिर्फ तीन सीजन में 30 के अधिक की एवरेज से रन बना पाए हैं। मैक्सवेल को 2018 और उसके बाद से 9 करोड़ या इससे की अधिक रकम मिली है। लेकिन इन सालों में प्रदर्शन अक्सर ही खराब रहा है।

Advertisment
Advertisment

मैक्सवेल का आईपीएल करियर

मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने आईपीएल (IPL) अब तक 132 मैचों में हिस्सा लिया है और इस दौरान उन्होंने 25 की औसत से 2755 रन बनाए हैं। इन 132 मैचों में उनके नाम सिर्फ 18 फिफ्टी दर्ज हैं। हालांकि, इस इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 156 से अधिक का रहा है। वहींं, गेंदबाजी में मैक्सवेल ने 35.50 की औसत से 36 विकेट लिए हैं और इकॉनमी रेट 8 से अधिक का है। आईपीएल में 2024 में मैक्सवेल ने 8 मैचों में 5.14 की औसत से 36 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 97.30 का रहा है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 28 रन का है।

ऑस्ट्रेलिया के लिए मैक्सवेल का करियर

वहीं, ऑस्ट्रेलिया के लिए मैक्सवेल का एवरेज आईपीएल (IPL) से बेहतर हो जाता है। मैक्सवेल ने अपने देश के लिए खेलते हुए टी20 में 106 मैचों में 30 से अधिक की औसत से 2468 रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए मैक्सवेल ने टी20 में क्रिकेट में पांच शतक जड़े हैं। इस लिस्ट में उनके साथ सिर्फ टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा मौजूद हैं। रोहित ने भी टी20 क्रिकेट में पांच शतक लगाने इकलौते भारतीय और दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं। मैक्सवेल ने विश्व कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते हुए पैर में चोट के बावजूद ऐतिहासिक दोहरा शतक जड़ते हुए अफगानिस्तान के खिलाफ टीम को जीत दिलाई थी।

यह भी पढ़ें: IPL 2025 में सिर्फ इन 2 खिलाड़ियों को रिटेन कर रही मुंबई इंडियंस, रोहित से लेकर हार्दिक-ईशान तक को कर रही रिलीज