Mumbai Indians
Mumbai Indians

आईपीएल की सबसे सफलतम फ्रेंचाईजियों में से एक मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खेमे में इस वक्त कुछ भी बेहतर नहीं हो रहा है और इस टूर्नामेंट के इस सीजन में टीम लगातार खराब प्रदर्शन कर रही है। मुंबई इंडियंस के इस प्रदर्शन को देखने के बाद सभी समर्थक बहुत ही मायूस हो गए हैं और इसके साथ ही अब खबर आ रही है कि, मैनेजमेंट आईपीएल के आगामी सीजन से पहले 2 खिलाड़ियों को छोड़कर सभी को रिलीज कर सकती है। एक्सपर्ट्स की मानें तो IPL 2025 की नीलामी से पहले मैनेजमेंट अपने सीनियर खिलाड़ियों को बाहर निकालने का फैसला कर सकती है।

इन 2 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है Mumbai Indians

Tilak Verma

Advertisment
Advertisment

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की फ्रेंचाइजी के बारे में कहा जा रहा है कि, फ्रेंचाइजी IPL 2025 की नीलामी से पहले अपने 2 खिलाड़ियों को छोड़ सभी को रिलीज करने के बारे में विचार कर सकती है। क्रिकेट एक्सपर्ट्स की मानें तो मैनेजमेंट IPL 2025 की नीलामी से पहले बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा (Tilak Verma) और दाएं हाथ के बेहतरीन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को रिटेन करने के बारे में विचार कर सकती है। ये दोनों ही खिलाड़ी इस वक़्त मुंबई इंडियंस के लिए IPL 2024 में प्रदर्शन कर रहे हैं और इसी वजह से मैनेजमेंट इन्हें रिटेन कर सकती है।

हार्दिक पंड्या भी हो सकते हैं Mumbai Indians से रिलीज

IPL 2025 की नीलामी के पहले मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की मैनेजमेंट अपने नियमित कप्तान हार्दिक पंड्या को स्क्वाड से बाहर करने के बारे में विचार कर सकती है। हार्दिक पंड्या का प्रदर्शन इस साल बहुत ही दयनीय रहा है और वो गेंद और बल्ले दोनों के साथ ही बेअसर साबित हुए हैं।

आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि, मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की मैनेजमेंट ने आईपीएल के इसी सत्र में हार्दिक पंड्या को ट्रेड के माध्यम से अपने दल का हिस्सा बनाया था, लेकिन इनके आ जाने के बाद से ही मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट पूरी तरह से बिखर गई है।

रोहित-ईशान भी हो सकते हैं Mumbai Indians से बाहर

IPL 2025 के बारे में कहा जा रहा है कि, इस सत्र में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के सबसे सीनियर खिलाड़ी रोहित शर्मा और ईशान किशन स्क्वाड का हिस्सा नहीं हो पाएंगे। ये दोनों ही खिलाड़ी इस सत्र लगातार असफल हो रहे हैं और इसी वजह से इन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहे हैं। क्रिकेट एक्सपर्ट्स की मानें तो मैनेजमेंट इन दोनों ही खिलाड़ियों को रिलीज कर आगामी सत्र में युवा खिलाड़ियों को मौका देने के बारे में विचार कर सकती है।

Advertisment
Advertisment

इसे भी पढ़ें – हार्दिक पांड्या की कप्तानी में जीतना नहीं चाहते मुंबई इंडियंस के ये 2 खिलाड़ी, जबरदस्ती किया अपने कप्तान को बर्बाद

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...