Heavy fine imposed on Hardik Pandya, will be banned from IPL matches, now this player will be the captain of Mumbai Indians

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya): आईपीएल (2024) में मुंबई इंडियंस का 7वां मुकाबला पंजाब किंग्स के बीच खेला गया था। जिसमें मुंबई इंडियंस ने 9 रनों से जीत हासिल की। पंजाब किंग्स के खिलाफ मिली जीत के चलते मुंबई इंडियंस अब पॉइंट्स टेबल पर 9वें स्थान से 7वें स्थान पर पहुंच गई है।

मुंबई इंडियंस को अब अगला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 22 अप्रैल को जयपुर के मैदान पर खेलना है। लेकिन इस मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लग सकता है। क्योंकि, टीम के कप्तान और ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के ऊपर बैन लग सकता है। जबकि उनकी जगह टीम की कप्तानी अब कोई और खिलाड़ी कर सकता है।

Advertisment
Advertisment

Hardik Pandya के ऊपर लग सकता है बैन

हार्दिक पांड्या पर लगा तगड़ा जुर्माना, IPL के मैचों से होंगे बैन, अब ये खिलाड़ी होगा मुंबई इंडियंस का कप्तान 1

बता दें कि, आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस को पंजाब किंग्स के खिलाफ आखिरी ओवर में रोमांचक जीत मिली थी। लेकिन इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के ऊपर बीसीसीआई ने स्लो ओवर रेट के चलते 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।

जिसके चलते हार्दिक पांड्या को बड़ा झटका लगा है। जबकि अब अगर हार्दिक पांड्या दो और मैच में टीम के स्लो ओवर रेट के लिए दोषी पाए जाते हैं। तो उनके ऊपर 30 लाख रुपए और 1 मैच का बैन लग सकता है। जिसके चलते मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है।

Advertisment
Advertisment

अब यह खिलाड़ी कर सकता है कप्तानी

अगर हार्दिक पांड्या को स्लो ओवर रेट के चलते आईपीएल के मैचों में बैन लगता है तो उनकी जगह मुंबई इंडियंस की कप्तानी सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा कर सकते हैं। क्योंकि, रोहित शर्मा साल 2013 से मुंबई इंडियंस के कप्तान थे।

लेकिन इस सीजन मैनजमेंट ने बड़ा फैसला लिया है और टीम की कप्तानी हार्दिक को सौंपी है। लेकिन अगर ऐसा कुछ होता है तो मुंबई रोहित शर्मा को ही कप्तान बनाना चाहेगी। क्योंकि, रोहित शर्मा अपनी कप्तानी में टीम को पहले ही 5 ट्रॉफी जीता चुकें हैं और आईपीएल में सफल कप्तानों में भी उनका नाम शामिल है।

पंजाब के खिलाफ मुंबई ने जीता 9 रन से मुकाबला

मुल्लांपुर के मैदान पर खेले गए पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाने में सफल रही। मुंबई की तरफ से सूर्यकुमार यादव ने 53 गेंद में 78 रनों की पारी खेली।

जबकि तिलक वर्मा ने भी 18 गेंदों में 34 रन बनाए। हालांकि, पंजाब किंग्स 19.1 ओवर में 183 रन पर ही सिमट गई और टीम को 9 रन से हार का सामना करना पड़ा। पंजाब की तरफ से युवा बल्लेबाज आशुतोष शर्मा ने 28 गेंद में 61 रनों की पारी खेली। वहीं, मुंबई की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी की और 3 बड़े विकेट झटके।

Also Read: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम इंडिया को मिल गए उसके 4 रिजर्व प्लेयर, संजू सैमसन सहित इन खिलाड़ियों का नाम शामिल