Posted inक्रिकेट (Cricket)

Highest innings totals in ODIs: ऑस्ट्रेलिया ने अफ्रीका के खिलाफ जड़े 431 रन, ये हैं वनडे क्रिकेट इतिहास के 10 सबसे बड़े स्कोर

Highest innings totals in ODIs
Highest innings totals in ODIs

Highest innings totals in ODIs: क्रिकेट इतिहास का पहला ओडीआई मैच 5 जनवरी 1971 को खेला गया था और तब से लेकर अब तक में 4897 ओडीआई मैच खेले जा चुके हैं। इस दौरान ओडीआई क्रिकेट में कई बड़े रिकॉर्ड्स बने और टूटे हैं। किसी बल्लेबाज ने सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया तो वहीं किसी बल्लेबाज ने सबसे अधिक शतक इस प्रारूप में दर्ज दिए। वहीं गेंदबाजों ने भी अपने प्रदर्शन से बड़े झंडे इस प्रारूप में गाड़े हैं।

इसके साथ ही टीमों के द्वारा भी इस प्रारूप में कई रिकॉर्ड बनाए गए हैं। किसी टीम ने सबसे अधिक बार वर्ल्डकप के खिताब को अपने नाम किया तो वहीं किसी टीम ने सबसे अधिक मैच जीतने का रिकॉर्ड्स अपने नाम किया। आज भी हम आपको ओडीआई क्रिकेट के एक ऐसे ही इतिहास के बारे में बताने जा रहे हैं। आज हम आपको बताएंगे कि, आखिरकार ओडीआई में टीमों के द्वारा बनाए गए टॉप-10 स्कोर (Highest innings totals in ODIs) कौन से हैं।

ODI इतिहास के 10 सबसे बड़े स्कोर (Highest innings totals in ODIs)

Highest innings totals in ODIs: Australia scored 431 runs against Africa, these are the 10 highest scores in ODI cricket history
Highest innings totals in ODIs: Australia scored 431 runs against Africa, these are the 10 highest scores in ODI cricket history

1. इंग्लैंड 498/4 बनाम नीदरलैंड

ODI क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर (Highest innings totals in ODIs) बनाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड की टीम के नाम दर्ज है। इंग्लिश टीम ने यह रिकॉर्ड साल 2022 में अपने नाम किया था। नीदरलैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज के पहले मुकाबले में बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने 50 ओवरों में 4 विकेटों के नुकसान पर 498 रन बनाए थे। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए नीदरलैंड की टीम ने 49.4 ओवरों में अपने सभी विकेट खोकर 266 रन बनाए थे। इस मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने 232 रनों की जीत हासिल की थी।

2. इंग्लैंड 481/6 बनाम ऑस्ट्रेलिया

ODI क्रिकेट का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर (Highest innings totals in ODIs) बनाने का रिकॉर्ड भी इंग्लिश टीम के नाम दर्ज है। साल 2018 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने घर में खेली गई ओडीआई सीरीज के तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 6 विकेटों के नुकसान पर 481 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए टिम पेन की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 37 ओवरों में अपने सभी विकेट खोकर 239 रन बनाए। इस मुकाबले को इंग्लैंड की टीम ने 242 रनों से अपने नाम कर लिया।

3. इंग्लैंड 444/3 बनाम पाकिस्तान

ODI क्रिकेट का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर (Highest innings totals in ODIs) बनाने का रिकॉर्ड भी इंग्लैंड की टीम के नाम दर्ज है। साल 2016 में पाकिस्तान के खिलाफ नॉटिंघम के मैदान में खेलते हुए इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 444 रन बनाए थे। इसके बाद पाकिस्तान की टीम ने इस मुकाबले में बल्लेबाजी करते हुए 42.4 ओवरों में सभी विकेट खोकर 275 रन बनाए थे और इस मैच को इंग्लैंड की टीम ने 169 रनों से अपने नाम कर लिया था।

इसे भी पढ़ें – IPL 2026 से पहले KKR में मची खलबली, वेंकटेश अय्यर-डी कॉक हुए रिलीज, 4 और स्टार्स पर गिरी गाज

4. श्रीलंका 443/9 बनाम नीदरलैंड

ODI क्रिकेट का चौथा सबसे बड़ा स्कोर (Highest innings totals in ODIs) बनाने का रिकॉर्ड श्रीलंका की टीम के नाम दर्ज है। श्रीलंका की टीम ने साल 2006 में नीदरलैंड के खिलाफ उन्हीं के घर में खेलते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेटों के नुकसान पर 443 रन बनाए थे। इसके बाद नीदरलैंड की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 48.3 ओवरों में 248 रन बनाते हुए अपने सभी विकेट खो दिए थे। मुकाबले को श्रीलंका की टीम ने 195 रनों से अपने नाम किया था।

5. दक्षिण अफ्रीका 439/2 बनाम वेस्टइंडीज

ODI क्रिकेट का पांचवां सबसे बड़ा स्कोर (Highest innings totals in ODIs) बनाने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका की टीम के नाम दर्ज है। दक्षिण अफ्रीका की टीम ने साल 2015 में जोहांसबर्ग के मैदान में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए 2 विकेटों के नुकसान पर 439 रन बनाए थे। इस बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेटों के नुकसान पर 291 रन बनाए थे। इस मुकाबले को अफ्रीका की टीम ने 148 रनों से अपने नाम किया था।

6. दक्षिण अफ्रीका 438/9 बनाम ऑस्ट्रेलिया

ODI क्रिकेट का छठा सबसे बड़ा स्कोर (Highest innings totals in ODIs) बनाने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका की टीम के नाम दर्ज है। दक्षिण अफ्रीका की टीम ने साल 2006 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए इस स्कोर को बनाया था। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के द्वारा दिए गए 435 रनों का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 49.5 ओवरों में 9 विकेटों के नुकसान पर 438 रन बनाते हुए हासिल किया था। मुकाबले में अफ्रीका की टीम को 1 विकेटों से शानदार जीत हासिल की थी।

7. दक्षिण अफ्रीका 438/4 बनाम भारत

ODI क्रिकेट का सातवां सबसे बड़ा स्कोर (Highest innings totals in ODIs) बनाने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका की टीम के नाम दर्ज है। दक्षिण अफ्रीका की टीम ने साल 2015 में मुंबई के वानखेड़े मैदान में भारत के खिलाफ खेलते हुए यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। इस मैदान में खेलते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 4 विकेटों के नुकसान पर 438 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारतीय टीम ने 36 ओवरों में अपने सभी विकेट खोकर 224 रन बनाए थे। भारतीय टीम को इस मुकाबले में 214 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

8. ऑस्ट्रेलिया 434/4 बनाम दक्षिण अफ्रीका

ODI क्रिकेट का आठवां सबसे बड़ा स्कोर (Highest innings totals in ODIs) बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की टीम के नाम दर्ज है। साल 2006 में जोहांसबर्ग के मैदान में खेले गए ओडीआई मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 4 विकेटों के नुकसान पर 434 रन बनाए थे। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 49.5 ओवरों में 9 विकेटों के नुकसान पर 438 रन बनाते हुए हासिल किया था। मुकाबले में अफ्रीका की टीम को 1 विकेटों से बेहतरीन जीत हासिल की थी।

9. ऑस्ट्रेलिया 431/2 बनाम दक्षिण अफ्रीका

ODI क्रिकेट का नौवां सबसे बड़ा स्कोर (Highest innings totals in ODIs) बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की टीम के नाम दर्ज है। 24 अगस्त 2025 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैके के मैदान में खेलते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 2 विकेटों के नुकसान पर 431 रन बनाए थे। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम ने 24.5 ओवरों में 155 रन बनाते हुए अपने सभी विकेट खो दिए। इस मुकाबले को ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 276 रनों से अपने नाम कर लिया।

10. साउथ अफ्रीका 428/5 बनाम श्रीलंका

ODI क्रिकेट का दसवां सबसे बड़ा स्कोर (Highest innings totals in ODIs) बनाने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका की टीम के नाम दर्ज है। अफ्रीका की टीम ने ओडीआई वर्ल्डकप 2023 में दिल्ली के मैदान में श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 5 विकेटों के नुकसान पर 428 रन बनाए थे। इसके बाद श्रीलंका की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 44.5 ओवरों में 326 रन बनाए थे। मुकाबले को अफ्रीका की टीम ने 102 रनों से अपने नाम किया था।

FAQs

ODI क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर क्या है?
ODI क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर 498/4 है। यह स्कोर इंग्लैंड की टीम ने नीदरलैंड के खिलाफ बनाया था।
ODI में भारत के खिलाफ किस टीम ने सबसे अधिक रन बनाए हैं?
ODI में भारत के खिलाफ साउथ अफ्रीका की टीम ने सबसे अधिक रन बनाए हैं। अफ्रीका की टीम ने साल 2015 में भारत के खिलाफ खेलते हुए 438 रन बनाए थे।

इसे भी पढ़ें – Noida Kings vs Gaur Gorakhapur Lions, Match Preview in Hindi: इकाना में पिच क्या असर दिखाएगी, कैसा रहेगा मौसम, दोनों टीमों का रिकॉर्ड कैसा है, जानें सब कुछ

Adarsh Kumar Tiwari

कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करते-करते दिमाग हैंग सा हो गया था और उसके बाद राहत मिली...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!