IPL

IPL: अचानक से मिली दौलत या शोहरत को पचा पाना सबके बस की बात नहीं होती है। वह भी तब, जब दोनों साथ-साथ आएं तब तो बड़े-बड़े संयमी बिगड़ जाते हैं। ऐसा ही टीम इंडिया के एक क्रिकेटर के साथ हुआ है। भारत में क्रिकेटर्स को खूब दौलत-शोहरत मिलती है, खासतौर से तब, जब वें इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का हिस्सा हों। आईपीएल (IPL) में करोड़ो रुपये की बरसात होने के बाद कई क्रिकेटर्स दौलत-शोहरत नशे के में अपना करियर बर्बाद कर बैठते हैं।

IPL की दौलत-शोहरत देख बिगड़े Ishan Kishan

Ishan Kishan

Advertisment
Advertisment

भारतीय क्रिकेट टीम विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) इस समय टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने उनको अपने कांट्रैक्ट लिस्ट से भी बाहर कर दिया है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी के लिए खेलने वाले ईशान किशन (Ishan Kishan) एक समय टीम इंडिया के भविष्य कहे जाते थे, लेकिन दौलत-शोहरत के चक्कर में पड़कर उन्होंने अपना करियर बिगाड़ लिया है।

ईशान किशन को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी की ओर से 15 करोड़ मिलते हैं। वहीं, पांच बार ही आईपीएल टाइटल चैंपियन की टीम के साथ जुड़ने पर उन्हें खूब शोहरत भी मिलती है। ऐसे में दोनों चीजें जब ईशान (Ishan Kishan) को साथ में मिलती तो वें बिगड़ैल हो गए। ईशान किशन (Ishan Kishan) ने साउथ अफ्रीका दौरे पर टीम इंडिया को बीच में छोड़कर वापस लौट आए। टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने उन्हें रणजी ट्रॉफी खेलने के लिए सलाह दी, जिसे उन्होंने अनसुना कर दिया। इसके बाद में दुबई में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ पार्टी करते नजर आए। वहीं, कुछ दिनों बाद ईशान किशन (Ishan Kishan) आकाश अंबानी के प्री-वेडिंग में नजर आए।

BCCI ने चलाया चाबुक

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इसके बाद ईशान किशन (Ishan Kishan) पर चाबुक चलाते हुए उन्हें सेंट्रल कांट्रैक्ट लिस्ट से बाहर निकाल दिया। इसके बाद से ही विकेटकीपर बल्लेबाज के बुरे दिन शुरू हैं। ईशान किशन (Ishan Kishan) इस समय न तो इंडियन प्रीमियर लीग में परफॉर्म कर पा रहे और नहीं उन्हें रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टी20 विश्व कप के टीम जगह दी। जिस तरीके से उनकी फॉर्म चल रही है और उनकी आदते हैं अगर वें उसे नहीं सुधारते हैं, जल्द ही उनके करियर खतरे में पड़ जाएगा।

यह भी पढें: साल 2024 का सबसे बदनसीब खिलाड़ी साबित हुआ ये भारतीय क्रिकेटर, रोहित-द्रविड़-अगरकर की साजिश ने कर दिया बर्बाद

Advertisment
Advertisment