IPL 2024 dc defeated lsg 22 years old batter became match winner read match report

IPL 2024: भारत में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें संस्करण में अब तक कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं। उसी के तहत लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स एक दूसरे के विरुद्ध खेलने उतरी थी। इस मैच को दिल्ली की टीम ने 6 विकेटों से जीत लिया। उनकी जीत के हीरो रहे गेंदबाज और बाद में 22 वर्षीय बल्लेबाज मैकगर्क, जिसने एक तूफानी पारी खेली। बता दें कि यह उनकी आईपीएल 2024 (IPL 2024) में  दूसरी जीत है।

IPL 2024: लखनऊ की बैटिंग का ऐसा रहा हाल

IPL 2024
IPL 2024

आईपीएल 2024 (IPL 2024) का मैच नंबर-26 इकाना स्टेडियम में आयोजित किया गया था। लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने टॉस जीतने के बाद पहले बैटिंग चुनी। पहले बल्लेबाजी करने आई इस टीम का ऊपरी क्रम बुरी तरह फ्लॉप साबित हुआ। एक समय लखनऊ की टीम 89 रनों के स्कोर पर अपने 6 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी। हालांकि तभी 24 वर्षीय बल्लेबाज आयुष बदोनी ने 35 गेंदों में 55 रन ठोककर अपनी टीम का स्कोर 167 रनों तक पहुंचा दिया।

Advertisment
Advertisment

दिल्ली कैपिटल्स ने दर्ज की शानदार जीत

IPL 2024
IPL 2024

लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा आईपीएल 2024 (IPL 2024) में मिले 168 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई दिल्ली कैपिटल्स ने अपना पहला विकेट 24 के स्कोर पर गंवा दिया। डेविड वॉर्नर 9 गेंदों में 8 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद पृथ्वी शॉ ने 22 गेंदों में 32 रनों की पारी खेली। अपना डेब्यू मैच खेल रहे जैक फ्रैसर मैकगर्क ने 35 गेंदों में 55 व कप्तान ऋषभ पंत ने 24 गेंदों में 41 रन ठोककर अपनी टीम की जीत तय कर दी थी। दिल्ली ने 4 विकेट खोकर इस मैच को अपनी झोली में डाल लिया।

ऋषभ पंत की इस चाल से जीती दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के विरुद्ध टूर्नामेंट की दूसरी जीत दर्ज की। इस मैच के दौरान कप्तान ऋषभ पंत ने अपनी कप्तानी का एक बार फिर लोहा मनवा लिया। दरअसल इस मैच में उन्होंने 22 वर्षीय खिलाड़ी जैक फ्रैसर मैकगर्क मौका दिया, जिसने शानदार अर्धशतक लगाकर अपनी टीम को जीत दिला दी। दूसरी तरफ टॉस जीतने के बाद पहले बैटिंग करने की गलती केएल राहुल को बड़ी भारी पड़ी और उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

 

यह भी पढ़ें: IPL 2024 : हर मैच में RCB की नाक कटा रहा है विराट का जिगरी दोस्त, करोड़ों लेकर भी टीम को लगा रहा है चूना

Advertisment
Advertisment