IPL 2024

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कई सारे क्रिकेटर्स ऐसे हैं, जो अपनी फ्रेंचाइजी से मोटी रकम वसूलने के बाद टीम अपनी टीम के लिए परफॉर्मेंस नहीं दे पा रहे हैं। इस लिस्ट में कई सारे स्टार भारतीय क्रिकेटर समेत दुनिया के नामी-गिरामी क्रिकेटर शामिल हैं।

ऐसे में हमने इंडियन प्रीमियर लीग में फ्लॉप हुए क्रिकेटर्स की प्लेइंग इलेवन की लिस्ट तैयार की है। इस टीम में मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma), रॉयल चैलेंजर्स के बेंगलुरु के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) और कोलकाता नाइटराइडर्स के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) शामिल हैं।

Advertisment
Advertisment

ये है IPL 2024 की फ्लॉप इलेवन

Ajinkya Rahane
Ajinkya Rahane

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की फ्लॉप इलेवन में मुंबई इंडियंस  की ओर से खेलने वाले रोहित शर्मा  (Rohit Sharma) और हार्दिक पांड्या शामिल हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलने वाले कैमरन ग्रीन और ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell), पंजाब किंग्स के ऑलराउंडर लियम लिविंगस्टोन और विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा शामिल हैं।

कोलकाता नाइटराइडर्स की ओर से श्रेयस अय्यर और ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) शामिल हैं। राजस्थान रॉयल्स के रविचंद्रन अश्विन शामिल हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज यश ठाकुर शामिल हैं। सीएसके से अंजिक्य रहाणे इकलौते खिलाड़ी हैं।

Rohit Sharma हैं कप्तान

इस टीम में मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma)  को कप्तान बनाया गया है। वें चेन्नई सुपर किंग्स अंजिक्य रहाणे के साथ पारी की शुरुआत करेंगे। तीन नंबर आरसीबी के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन उतरेंगे, नंबर चार पर केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर खेलने उतरेंगे।

इसके बाद आईपीएल के सर्वकालिक फ्लॉप प्लेइंग इलेवन टीम में जगह बनाने वाले ग्लेन मैक्सवेल को भी टीम में जगह दी गई है। गुजरात टाइटंस छोड़कर एमआई की टीम में लौटे हार्दिक पंड्या भी टीम में हैं। पंजाब किंग्स के ऑलराउंडर लियम लिविंगस्टोन को बतौर स्पिन ऑलराउंडर को टीम में जगह मिली है। विकेटकीपर के रूप में जितेश शर्मा, तेज गेदंबाज के रूप में मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc), यश ठाकुर और रविचंद्रन अश्विन शामिल किए गए हैं।

Advertisment
Advertisment

फ्लॉप प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), अंजिक्य रहाणे, कैमरन ग्रीन, श्रेयस अय्यर, ग्लेन मैक्सवेल, हार्दिक पांड्या, लियम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा, मिचेल स्टार्क, यश ठाकुर, रविचंद्रन अश्विन।

IPL 2024 में इन खिलाड़ियों प्रदर्शन

रोहित शर्मा ने इस आईपीएल में 12 मैचों में 30 की औसत से 330 और रहाणे ने 11 मैचों में  20.80 की औसत से 208 रन बनाए हैं। ग्रीन ने 22.57 की औसत से मात्र 158 रन बनाए हैं।श्रेयस अय्यर ने 11 मैचों 280 रन बनाए हैं। मैक्सवेल ने 8 मैचों में 5.14  की औसत से 36 रन, पांड्या ने 19.80 की औसत से 198 रन, लियम ने 7 मैचों में 111 रन, जितेश ने 10 मैचों में 13.30 की औसत से 133 रन बनाए हैं।

गेंदबाजी में स्टार्क ने 10 मैचों में लगभग 12 की इकॉनमी से 12विकेट, यश ठाकुर ने 10 मैचों में 37 के करीब औसत और 11.32 की इकॉनमी से 11 विकेट, अश्विन ने  10 मैचों में 67 से अधिक की औसत से 5 विकेट लिए हैं।

यह भी पढ़ें: मुंबई इंडियंस को हराने के लिए गंभीर ने बनाया प्लान B, प्लेइंग XI में 3 बड़े बदलाव, इस खिलाड़ी का डेब्यू