Jake Fraser McGurk has given a big statement about fast bowler Jasprit Bumrah after the win against Mumbai.

बुमराह (Bumrah): इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन में बल्लेबाजों ने तबाही मचाकर रखी है। लेकिन मुंबई इंडियंस के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की पिटाई लगाना आसान नहीं रहा है। लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जसप्रीत बुमराह तोड़े महंगे साबित हुए थे। जिसके बाद देखी कैपिटल्स टीम के एक युवा बल्लेबाज ने बुमराह के खिलाफ बड़ा बयान दिया है।

बता दें कि, शनिवार को खेले गए दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस (DC vs MI) के बीच खेले गए मुकाबले में दिल्ली ने मुंबई के सामने 258 रनों का लक्ष्य रखी थी। जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 247 रन बना पाई और 10 रनों से मुकाबला हार गई।

Advertisment
Advertisment

इस बल्लेबाज ने दिया बुमराह के खिलाफ बड़ा बयान

जेक फ्रेजर मैकगर्क ने बुमराह को लेकर दिया ऐसा बयान, जीत लिया करोड़ों हिन्दुस्तानियों का दिल 1

बता दें कि, दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मुकाबले में दिल्ली टीम के 22 वर्षीय सलामी बल्लेबाज जेक फ्रेजर मैकगर्क (Jake Fraser McGurk) ने इस मुकाबले में तूफानी बल्लेबाजी की और 84 रनों की पारी खेली। फ्रेजर मैकगर्क ने मुंबई के खिलाफ मिली जीत के बाद तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर बड़ा बयान दिया है और उन्होंने कहा कि, “मैंने पूरे दिन जसप्रीत बुमराह के फुटेज और वीडियो देखे थे। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज के खिलाफ खुद को परखना अच्छा है।” फ्रेजर मैकगर्क के इस बयान से यह मालूम पड़ता है कि, मुंबई के खिलाफ बेहतरीन पारी खेलकर अब उन्हें अपनी बल्लेबाजी को लेकर आत्मविश्वास आ गया है।

Bumrah को लगाई थी मार

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरे दिल्ली टीम की तरफ से जैक फ्रेजर मैकगर्क ने जसप्रीत बुमराह के पहले ओवर में ही 2 चौके और 1 छक्का लगाया।

Advertisment
Advertisment

जिसके बाद मुंबई इंडियंस दूसरे ओवर से बैकफुट पर चली गई। जिसके चलते जैक फ्रेजर मैकगर्क ने मात्र 15 गेंदों में भी अपने आईपीएल करियर का तीसरा अर्धशतक लगाया। जैक फ्रेजर मैकगर्क ने मुंबई के खिलाफ मात्र 27 गेंद में ही 84 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 11 चौके और 6 छक्के लगाए।

जसप्रीत बुमराह ने की वापसी

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में जसप्रीत बुमराह अपने पहले ओवर में ही महंगे साबित हुए थे और उन्हें 18 रन पड़े थे। हालांकि, इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी की और अपने अगले 3 ओवर में उन्होंने मात्र 17 रन दिए। जबकि उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत का भी विकेट हासिल किया। हालांकि, बुमराह के अलावा मुंबई के सभी गेंदबाज काफी महंगे रहे थे।

Also Read: IPL 2024 POINTS TABLE: जीत के साथ प्लेऑफ में पहुंची राजस्थान, तो LSG की हार से सीएसके को पहुंचा फायदा