Jeeva got a brother, a little guest is coming to MS Dhoni's house, wife Sakshi told the good news

MS Dhoni and Sakshi Dhoni: इन दिनों आईपीएल 2024 (IPL 2024) का क्रेज अपने पीक पर है, चूंकि यहाँ एक के बाद एक मैच में खिलाड़ियों और टीमों द्वारा अंसभव कारनामों को संभव कर दिखाया जा रहा है। इसे देख सभी फैंस काफी खुश हैं और इसी कड़ी में कैप्टन कूल एमएस धोनी (MS Dhoni) की पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) ने भी काफी बड़ी खुशखबरी दे दी है। धोनी की धर्मपत्नी ने उन्हें एक नन्हे मेहमान के आने की खुशखबरी दी है। यानी जीवा धोनी को एक छोटा भाई मिलने जा रहा है।

साक्षी धोनी ने दी MS Dhoni को बड़ी खुशखबरी

Jeeva got a brother, a little guest is coming to MS Dhoni's house, wife Sakshi told the good news

Advertisment
Advertisment

दरअसल, आईपीएल 2024 के मैच नंबर 46 में एमएस धोनी (MS Dhoni) की टीम चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) से खेला गया था, जिस मुकाबले को चेन्नई ने बड़े ही आसानी से जीत लिया था।

इस दौरान धोनी की पत्नी साक्षी भी वहां मौजूद थीं और उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए चेन्नई से बिनती करते हुए कहा कि, “कृपया आज खेल जल्दी खत्म करें, बच्चा आने वाला है…संकुचन शुरू हो गया है। अनुरोध है – ‘बुआ’ बनने के लिए!”

बुआ बन गई हैं साक्षी धोनी

बता दें कि साक्षी ने इसके आगे कुछ नहीं बताया लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि साक्षी धोनी बुआ बन गई हैं और उनके परिवार में एक और सदस्य की एंट्री हुई है। हालांकि आधिकारिक तौर पर उन्होंने इसको लेकर दोबारा कोई जानकारी नहीं दी है। ऐसे में कुछ नहीं कहा जा सकता।

मगर उम्मीद जताई जा रही है कि जीवा धोनी (Jiva Dhoni) के साथ खेलने के लिए उनका छोटा भाई आ गया है, जोकि उनके मामा का लड़का है। मगर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं होने की वजह से कुछ नहीं कहा जा सकता।

Advertisment
Advertisment

इस दिन हुआ था जीवा धोनी का जन्म

मालूम हो कि एमएस धोनी (MS Dhoni) और साक्षी धोनी की शादी 4 जुलाई 2010 में हुई थी, जिसके 5 सालों के बाद 6 फ़रवरी 2015 को जीवा धोनी का जन्म हुआ था। हालांकि उसके बाद से अभी तक दोनों ने दूसरे बच्चे को लेकर कभी कोई बात नहीं कही है और न ही अभी ऐसी कोई खबरें सामने आई हैं। ऐसे में देखना होगा कि एमएस धोनी और साक्षी धोनी आगे इसको लेकर कोई खुशखबरी देते हैं या नहीं।

यह भी पढ़ें: IPL 2024 POINTS TABLE: जीत के साथ CSK ने की लंबी छलांग, अब क्वालीफाई करने से इतने कदम दूर है चेन्नई, तो MI-RCB हुईं बाहर