Posted inक्रिकेट (Cricket), क्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

न्यूजीलैंड की वर्ल्ड कप 2023 टीम का हुआ ऐलान! केन विलियमसन की वापसी, तो भारत के सबसे बड़े दुश्मन को मिली कप्तानी

kane-williamson-will-be-back-in-squad-see-15-men-probable-newzealand-squad-for-world-cup-2023

वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) को शुरू होने में अब 1 महीने से भी कम का समय बचा हुआ है।  सभी टीमों ने वर्ल्ड कप 2023(World Cup 2023) के लिए अपनी-अपनी स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। तो वहीं न्यूजीलैंड की टीम का ऐलान भी होना अभी बाकी है न्यूजीलैंड के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है।

दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन (Kane Williamson) चोट के बाद वापसी कर चुके हैं। यानी 2023 के वर्ल्ड कप में उनका खेलना तय है वर्ल्ड कप के लिए न्यूजीलैंड की कमान भारतीय टीम के सबसे बड़े दुश्मन बल्लेबाज के हाथों में सौंपी जा सकती है। आइए जानते हैं कैसी होगी न्यूजीलैंड की 15 सदस्य टीम और कौन है वो बल्लेबाज।

केन विलियमसन की हुई वर्ल्ड कप की टीम में वापसी!

न्यूजीलैंड की वर्ल्ड कप 2023 टीम का हुआ ऐलान! केन विलियमसन की वापसी, तो भारत के सबसे बड़े दुश्मन को मिली कप्तानी 1

वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) के लिए आप बस चंद ही दिन बाकी हैं।  लगभग सभी टीमों ने अपने-अपने 15 सदस्यीय दल की घोषणा भी करदी है। तो वहीं अभी न्यूजीलैंड ने अपनी टीम का ऐलान नहीं किया है।  न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन की चोट के ठीक होने  का इंतजार कर रहा था।

IPL 2023 में लगी चोट से केन विलियमसन उबर चुके हैं यानी कि बहुत जल्द ही न्यूजीलैंड की वर्ल्ड कप टीम का ऐलान हो सकता है।  केन विलियमसन की वापसी के बाद न्यूजीलैंड की टीम बेहद मजबूत हो जाएगी भारतीय पिचों पर खेलने का विलियमसन को अच्छा खासा अनुभव है। उनका ये अनुभव टीम के वर्ल्ड कप अभियान में भी काफी मददगार साबित हो सकता है।

टॉम लेथम संभाल सकते हैं टीम की कमान!

वर्ल्ड कप 2023 के लिए न्यूजीलैंड टीम की कमान 31 साल के बाएं हाथ के धाकड़ बल्लेबाज टॉम लैथम संभालते हुए नजर आएंगे।  आपको बता दें कि केन विलियमसन की जगह अब टॉम लैथम न्यूज़ीलैंड टीम के नए कप्तान है। वर्ल्ड कप में भी वो ही कप्तानी करेंगे।

टॉम लैथम  को टीम इंडिया से कुछ ज्यादा ही लगाव है जब-जब वो भारत के खिलाफ खेले है तब-तब उनके बल्ले ने आग उगली है। इस बार वर्ल्ड कप 2023 भारत में खेला जाना है। ऐसे में टॉम लैथम और उनकी टीम अपना पहला वर्ल्ड कप जीतने के लिए पुरजोर कोशिश करेगी।

World Cup 2023 के लिए न्यूज़ीलैंड की 15 सदस्यीय संभावित टीम

टॉम लैथम (कप्तान), फिन एलन, हेनरी निकोल्स, केन विलियमसन, डेरिल मिशेल, रचिन रवींद्र, विल यंग, मिशेल सेंटनर, डेवोन कॉनवे, ग्लेन फिलिप्स, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, एडम मिल्ने, टिम साउथी

Also Read: अगर बारिश के चलते रद्द हुआ भारत-पाकिस्तान का सुपर-4 मुकाबला, तो इस टीम को माना जायेगा विजेता

Neelesh Ojha

Failed cricketer turned writer.

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!