IPL 2024 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सीजन के लिए हाल ही में ऑक्शन कराया गया था, जिस ऑक्शन में कई खिलाड़ियों पर करोड़ो की बरसात हुई थी। और उस ऑक्शन में एक ऐसा भी खिलाड़ी शामिल था। जिसकी मां फूल बेचने का काम करती हैं। लेकिन किसी भी फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2024 ऑक्शन (IPL 2024 Auction) के दौरान उस खिलाड़ी पर बोली नहीं लगाई। मगर अब उस खिलाड़ी ने दोहरा शतक जड़कर उन सभी चीजों का हिसाब बराबर कर लिया है।
इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक
दरअसल, हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं, वह कोई और नहीं बल्कि श्रीलंकाई क्रिकेट टीम (Sri Lanka Team) के युवा सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका (Pathum Nissanka) हैं, जिन्हें कुछ दिनों पहले तक कोई भाव भी नहीं दे रहा था। लेकिन हाल ही में हुए एक मुकाबले में दोहरा शतक जड़कर उन्होंने इतिहास रच दिया है और इस समय वह श्रीलंका के महान खिलाड़ियों की लिस्ट में टॉप पर पहुंच गए हैं।
Pathum Nissanka ने रचा इतिहास
बता दें कि पथुम निसांका (Pathum Nissanka) ने हाल ही में अफगानिस्तान टीम (Afghanistan Team) के खिलाफ वनडे मुकाबले में 139 गेंदों पर 210 रन बनाए थे, जिस दौरान उनके बल्ले से 20 चौके और 8 छक्के भी निकले थे। और इस बीच उनका स्ट्राइक रेट 151.07 का था। अफगानी टीम के सामने पथुम निसांका ने जैसे ही अपना दोहरा शतक पूरा किया। वैसे ही उन्होंने इतिहास रच दिया।
वह श्रीलंकाई क्रिकेट इतिहास के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ा है। उनसे पहले आज तक कोई भी श्रीलंकाई खिलाड़ी 200 का आंकड़ा नहीं छू सका है।
निसांका का क्रिकेट करियर
25 वर्षीय पथुम निसांका (Pathum Nissanka) ने अब तक श्रीलंकाई टीम के लिए 51 वनडे मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनके बल्ले से 42.52 की औसत के साथ 1956 रन निकले हैं। इस दौरान 210* के बेस्ट स्कोर के साथ उन्होंने 4 शतक और 13 अर्धशतक जड़ा है। वनडे के तरह ही टी20 क्रिकेट में भी उन्होंने काफी प्रभावित किया है। उनके बल्ले से 45 टी20I मैचों में 1140 रन निकले हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 75 रनों का रहा है। साथ ही उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 9 अर्धशतक जड़ा है। इसके अलावा 9 टेस्ट मैचों में उन्होंने 1 शतक और 5 अर्धशतक के साथ 537 रन बनाए हैं।