कोहली-रोहित बाहर, ईशान-पृथ्वी की हुई वापसी, जिम्बाब्वे और श्रीलंका टी20 सीरीज के लिए यंग टीम इंडिया का ऐलान! 1

टीम इंडिया (Team India): जुलाई के महीने में टीम इंडिया (Team India) को जिम्बाब्वे के दौरे पर जाना है। जहां टीम इंडिया (Team India) को जिम्बाब्वे के खिलाफ 5 टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। बता दें कि, जिम्बाब्वे के दौरे पर टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) के तुरंत बाद जाना है। जिसके चलते इस सीरीज में सीनियर खिलाड़ियों को आराम देकर युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है।

बता दें कि, जिम्बाब्वे सीरीज के बाद टीम इंडिया को श्रीलंका के साथ भी टी20 सीरीज खेलनी है। जिसके लिए एक यंग टीम का ऐलान किया जा सकता है। जिसके चलते टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) को आराम दिया जा सकता है।

Advertisment
Advertisment

सीनियर खिलाड़ियों को दिया जाएगा आराम

कोहली-रोहित बाहर, ईशान-पृथ्वी की हुई वापसी, जिम्बाब्वे और श्रीलंका टी20 सीरीज के लिए यंग टीम इंडिया का ऐलान! 2

जिम्बाब्वे और श्रीलंका के खिलाफ खेले जाने वाले टी20 सीरीज में टीम इंडिया के स्क्वाड से सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है। क्योंकि, टी20 वर्ल्ड कप बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली को टी20 फॉर्मर से हमेशा के लिए छुट्टी की जा सकती है और बीसीसीआई युवा खिलाड़ियों को मौका देने पर जोर डाल सकती है।

जिसके चलते ऐसा माना जा रहा है कि, इन दोनों टी20 सीरीज में कोहली और रोहित खेलते हुए नहीं दिख सकते हैं। वहीं, इन दोनों प्लेयरों के अलावा जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है।

Team India के स्क्वाड में शॉ और ईशान की हो सकती है वापसी

बता दें कि, ईशान किशन और पृथ्वी शॉ इस समय टीम इंडिया (Team India) से बाहर चल रहे हैं। लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन में अबतक इन दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा है।

Advertisment
Advertisment

जिसके चलते ईशान और पृथ्वी शॉ की दोबारा टीम इंडिया में जिम्बाब्वे और श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए वापसी हो सकती है। ईशान किशन ने टीम इंडिया के लिए आखिरी बार नवंबर 2023 में खेला था। जबकि पृथ्वी शॉ को आखिरी बार टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में जुलाई 2021 में मौका मिला था।

जिम्बाब्वे और श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए Team India का स्क्वाड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), पृथ्वी शॉ, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, आशुतोष शर्मा, अभिषेक शर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, सुयश शर्मा, मयंक यादव, आवेश खान, हर्षित राणा और मुकेश कुमार।

Also Read: रिंकू सिंह-शिवम दुबे का कटा टी20 वर्ल्ड कप से पत्ता, 200 के स्ट्राइक रेट से खेलने वाला ये खतरनाक फिनिशर करेगा रिप्लेस