Kuldeep Yadav messed with BCCI will get severe punishment

Kuldeep Yadav: आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स एक दूसरे के विरुद्ध खेलने उतरी है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने आई लखनऊ की टीम खराब शुरुआत के बाद एक ठीक-ठाक स्कोर तक पहुंच गई। दिल्ली की ओर से स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने तीन विकेट चटकाए। हालांकि उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का भारी नुकसान करा दिया। आइए विस्तार से पूरा मामला जानते हैं।

Kuldeep Yadav ने बीसीसीआई का कराया नुकसान

Kuldeep Yadav
Kuldeep Yadav

दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले जा रहे मैच के दौरान अब तक कई दिलचस्प घटनाएं घट चुकी हैं। पहले दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत की अंपायर के साथ रिव्यू को लेकर बहस हो गई थी। वहीं बाद में कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने बीसीसीआई का अच्छा-खासा नुकसान कर दिया।

Advertisment
Advertisment

दरअसल यह चाइनामैन गेंदबाज पारी का 8वां ओवर डाल रहे थे। वहीं क्रीज पर लखनऊ के बल्लेबाज निकोलस पूरन थे। कुलदीप की एक करिश्माई गेंद ने पूरन की गिल्लियां बिखेर दी। हालांकि सिर्फ गिल्लियां ही नहीं बिखरी, बल्कि विकेट भी टूटकर बिखर गया। कमाल की बात ये है कि यह किसी पेसर ने नहीं बल्कि स्पिनर ने स्टंप तोड़ा। उन्होंने बीसीसीआई को करीब 30 लाख का नुकसान करवा दिया होगा। एक स्टंप करीब 8 से 30 लाख रुपये का होता है।

यहां देखें वीडियो:

Advertisment
Advertisment

 

लखनऊ की बल्लेबाजी का ऐसा रहा हाल

इकाना स्टेडियम में 12 अप्रैल को आईपीएल 2024 के मैच नंबर-26 में दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स आमने-सामने है। टॉस जीतने के बाद लखनऊ की टीम ने पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने आई इस टीम की शुरुआत बेहद शर्मनाक रही। उन्होंने अपने 6 विकेट 89 रनों के स्कोर पर गंवा दिए। हालांकि इसके बाद युवा बल्लेबाज आयुष बदोनी ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंदों में 55 रन ठोके। इस पारी के दम पर लखनऊ की टीम ने दिल्ली के सामने 168 रनों का स्कोर खड़ा किया।

 

यह भी पढ़ें: IPL 2024 : हर मैच में RCB की नाक कटा रहा है विराट का जिगरी दोस्त, करोड़ों लेकर भी टीम को लगा रहा है चूना