lsg-vs-dc-match-highlights-in-ipl-2024

LSG vs DC: आईपीएल 2024 (IPL 2024) का 26वां मुकाबला लखनऊ के मैदान पर लखनऊ सुपर जाइंट्स और दिल्ली कैपिटल्स (LSG vs DC) के बीच खेला गया। इस मुकाबले में लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए केएल राहुल की टीम लखनऊ 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाने में सफल रही।

वहीं, 168 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल 6 विकेट से मुकाबला जीतने में सफल रही। लखनऊ के मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में कई बड़े शॉट देखने को मिले। जबकि कुछ गेंदबाजों का भी प्रदर्शन शानदार रहा। तो चलिए डालते हैं इस मुकाबले की मैच हाइलाइट्स पर एक नजर……..

Advertisment
Advertisment

LSG vs DC Match Highlights:

मैच हाइलाइट्स: 31 चौके- 10 छक्के, बडोनी की पारी को 22 साल के बच्चे ने किया बर्बाद, 50 लाख लेकर लखनऊ को कूटा, इकाना में दिल्ली की शानदार जीत 1

1 से 6 ओवर का हाल (लखनऊ की पारी)

  • केएल राहुल और डी कॉक के बीच हुई पहले विकेट के लिए 28 रनों की पार्टनरशिप।
  • डी कॉक 13 गेंद में 19 रन बनाकर हुए आउट।
  • डी कॉक को खलील अहमद ने किया आउट।
  • देवदत्त पडिकल मात्र 3 रन बनाकर हुए आउट।
  • पहले 6 ओवर में लखनऊ ने बनाए 57/2 रन।

7 से 16 ओवर का हाल

  • अक्षर पटेल के पहले ओवर में बने 7 रन।
  • कुलदीप यादव ने लगातार झटके 2 विकेट।
  • लखनऊ के कप्तान केएल राहुल 22 गेंद में 39 रन बनाकर हुए आउट।
  • इशांत शर्मा ने किया दीपक हूडा को आउट।
  • दीपक हूडा ने बनाए 13 गेंद में 10 रन।
  • क्रुणाल पांड्या भी 3 रन बनाकर हुए आउट।
  • कुलदीप यादव ने 4 ओवर में 20 रन देकर झटके 3 विकेट।
  • 16 ओवर में लखनऊ ने बनाए 121/7 रन।

17 से 20 ओवर का हाल

Advertisment
Advertisment
  • आयुष बडोनी ने लगाया अपने आईपीएल करियर का तीसरा अर्धशतक।
  • बडोनी और अरशद खान ने बीच हुई 73 रनों की पार्टनरशिप।
  • लखनऊ ने बनाए 20 ओवर में 167 रन।
  • लखनऊ की पारी में लगे कुल 17 चौके और 2 छक्के।

दिल्ली की पारी का हाल (पहले 6 ओवर)

  • अरशद खान के पहले ओवर में बने 7 रन।
  • नवीन उल हक़ के ओवर में पृथ्वी शॉ ने लगाए 2 चौके।
  • यश ठाकुर ने किया वार्नर को बोल्ड।
  • डेविड वार्नर 9 गेंद में बनाए 8 रन।
  • फ़्रेज़र-मैकगर्क ने अपनी दूसरी ही गेंद पर जड़ा छक्का।
  • क्रुणाल पांड्या को पृथ्वी शॉ ने लगाया 2 छक्का।
  • पहले 6 ओवर में बने 62/1 रन।

7 से 16 ओवर का हाल

  • पृथ्वी शॉ को रवि बिश्नोई ने किया आउट।
  • शॉ ने बनाए 22 गेंद में 32 रन।
  • रवि बिश्नोई ने पहले 2 ओवर में दिए मात्र 5 रन।
  • यश ठाकुर ने डाला किफायती ओवर, दिए मात्र 2 रन।
  • रवि बिश्नोई के तीसरे ओवर में ऋषभ पंत ने लगाया चौका और छक्का।
  • स्टोनिस के पहले ओवर में पंत ने जड़े 2 चौके।
  • फ़्रेज़र-मैकगर्क ने जड़े क्रुणाल पांड्या के ओवर में 3 छक्के।
  • फ़्रेज़र-मैकगर्क ने 31 गेंदों में जड़ा अपना पहला आईपीएल का अर्धशतक।
  • फ़्रेज़र-मैकगर्क 35 गेंद में 55 रन बनाकर हुए आउट।
  • ऋषभ पंत हुए 24 गेंद में 41 रन बनाकर आउट।
  • 16 ओवर में दिल्ली ने बनाए 150/4 रन।

दिल्ली ने जीता मुकाबला

  • दिल्ली की तरफ से 22 साल के फ़्रेज़र-मैकगर्क ने खेली मैच जीताऊ पारी।
  • फ़्रेज़र-मैकगर्क को दिल्ली इस सीजन 50 लाख रुपए दे रही है।
  • दिल्ली ने जीता 6 विकेट से मुकाबला।
  • दिल्ली की पारी में लगे कुल 14 चौके और 8 छक्के।

Also Read: VIDEO: फ्री फंड में BCCI से पंगा ले बैठे कुलदीप यादव, कराया करीब 30 लाख का नुकसान, अब मिलेगी भयंकर सजा!