mark boucher is playing the role of Mantra and Shakuni in the fight between Rohit and Hardik, adding fuel to the fire.

IPL: क्रिकेट दुनिया की सबसे बड़ी और महंगी लीग आईपीएल 2024 (IPL 2024) की शुरुआत 22 मार्च से हुई है और अबतक इस सीजन 18 मैच खेले जा चुकें हैं। बता दें कि, आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस ही एक मात्र ऐसी टीम है। जिसने अभी तक कोई भी मुकाबला नहीं जीती है। जबकि इसके अलावा सभी 9 टीमों ने जीत का स्वाद चख लिया है।

आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) कर रहे हैं और अबतक उनकी कप्तानी में टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है, जबकि पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) भी बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए हैं। वहीं, मुंबई टीम में एक ऐसा दिग्गज खिलाड़ी है, जोकि रोहित-हार्दिक के बीच लगातार आग लगाने का काम कर रहा है।

Advertisment
Advertisment

यह दिग्गज लगा रहा है रोहित-हार्दिक के बीच आग

रोहित-हार्दिक की लड़ाई में मंत्रा और शकुनी की भूमिका निभा रहा ये दिग्गज, जमकर डाल राह आग में घी 1

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। ऐसा हम नहीं बल्कि मुंबई इंडियंस के फैंस का मानना है, जबकि अब कुछ फैंस का मानना है कि, रोहित-हार्दिक के बीच लड़ाई टीम के हेड कोच और पूर्व दिग्गज खिलाड़ी मार्क बाउचर लगा रहे हैं।

क्योंकि, सोशल मीडिया पर कुछ फैंस का मानना है कि, मार्क बाउचर आईपीएल 2024 में रोहित-हार्दिक के बीच कप्तानी को लेकर लगातार लड़ाई करवा रहे हैं। जिसके चलते मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन इस सीजन अबतक खराब रहा है।

हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाने में मार्क बाउचर का रहा है अहम रोल

आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस ने बड़ा फैसला लिया है टीम की कप्तानी रोहित शर्मा से छीन कर हार्दिक पांड्या को सौंप दी है। जबकि हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाने और रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने में हेड कोच मार्क बाउचर का ही हाथ माना जा रहा है।

Advertisment
Advertisment

बता दें कि, आईपीएल 2021 के बाद मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को अपनी टीम से रिलीज कर दिया था। जिसके बाद हार्दिक पांड्या गुजरात टाइटंस टीम के कप्तान बन गए और उनकी कप्तानी में गुजरात ने साल 2022 में ट्रॉफी जीती थी। जिसके चलते हार्दिक पांड्या को दोबारा मुंबई में शामिल किया गया और टीम का कप्तान बना दिया गया।

मुंबई इंडियंस नहीं जीत पाई है एक भी मुकाबला

आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या कर रहे हैं और उनकी कप्तानी में अबतक इस सीजन मुंबई एक भी मुकाबला नहीं जीत पाई है। मुंबई इंडियंस अबतक गुजरात, हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स टीम के साथ मुकाबला खेली है और तीनों ही मैचों में टीम को हार मिली है। जिसके चलते अब हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। बता दें कि, हार्दिक पांड्या अबतक गेंद और बल्ले से भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।

Also Read: गिल-जायसवाल या कोहली नहीं बल्कि ये 23 साल का खिलाड़ी वर्ल्ड कप में करेगा रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग