Posted inक्रिकेट (Cricket), क्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

‘घुटन हो रही है हमें’, हार नहीं बल्कि भारत में रहकर इस वजह से परेशान हो चुकी है पाकिस्तानी टीम, बेतुका बयान से मचाई सनसनी

भारत
भारत

इस वक्त भारतीय सरजमीं पर वर्ल्डकप जैसे बड़े टूर्नामेंट को आयोजित किया जा रहा है और इस टूर्नामेंट में सभी टीमों ने अपने स्तर के अनुसार किया है तो वहीं कुछ टीमों ने तो ‘आउट ऑफ द बॉक्स’ प्रदर्शन किया है। इन्हीं टीमों में से एक टीम है पाकिस्तान क्रिकेट टीम, जी हाँ पाकिस्तान क्रिकेट टीम भी वर्ल्डकप में भाग लेने के लिए भारतीय दौरे पर है और इस दौरे पर पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन बहुत ही निराशाजनक है।

टूर्नामेंट में खराब प्रदर्शन करने पर टीम को उनके ही मुल्क में बहुत ट्रोल किया जा रहा है लेकिन इसके बाद भी पाकिस्तानी मैनेजमेंट अपनी आदतों में सुधार नहीं कर रही है। दरअसल बात यह है कि, पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मैनेजर मिकी आर्थर अपनी टीम के खराब प्रदर्शन और हार का ठीकरा मेजबानी भारत पर थोप रहे हैं और इसके साथ ही वो अन्य आरोप भी लगा रहे हैं।

सिक्योरिटी की वजह से पाक टीम को हो रही है परेशानी

पाकिस्तान क्रिकेट टीम
पाकिस्तान क्रिकेट टीम

इस वर्ल्डकप में पाकिस्तान की टीम की हालत कैसे है ये किसी से भी छिपी नहीं है टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में असफल हो रही है और टीम के मैनेजर ने इस खराब प्रदर्शन का ठीकरा भारतीय सिक्योरिटी के ऊपर फोड़ दिया है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मैनेजर मिकी ऑर्थर ने मीडिया वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि,

“हमारे लिए सबसे बड़ी मुसीबत तो यही है कि, हम कड़ी सुरक्षा के बीच हैं और सच कहें तो यह बहुत ही मुश्किल हालात हैं। अगर इन हालातों की तुलना कोविड के दौर से की जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। हम यहाँ पर होटल के कमरों तक ही सीमित हैं और इसके साथ ही हमारे खाने के ऊपर भी पाबंदियाँ हैं। हमारे खिलाड़ियों को आजाद रहने की आदत है और इस पाबंदी का असर मैदान में हमारे खेल के ऊपर भी दिखाई दे रहा है।”

टूर्नामेंट में खराब है पाकिस्तान का प्रदर्शन

अगर इस वर्ल्डकप में पाकिस्तान टीम के मौजूदा प्रदर्शन को देखा जाए तो टीम की हालत बहुत ही दयनीय नजर आ रही है और इसके साथ ही टीम को टॉप 4 में जाने के लिए दूसरों के ऊपर आश्रित होना पड़ रहा है। अब अगर पाकिस्तान की टीम को क्वालिफ़ाई करना है तो उसे खुद अपने सभी मैचों में जीत दर्ज करनी होगी और इसके साथ ही अफगानिस्तान को सभी मैचों में हार का सामना पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें – श्रीलंका के खिलाफ वर्ल्ड कप मुकाबले से पहले बांग्लादेश को लगा बड़ा झटका, ICC ने इस वजह से रद्द कर दिया मैच

Adarsh Kumar Tiwari

कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करते-करते दिमाग हैंग सा हो गया था और उसके बाद राहत मिली...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!