Posted inक्रिकेट (Cricket), क्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

19 दिसंबर से पहले आई बुरी खबर, भारत में अपना आखिरी IPL नहीं खेल पाएंगे एमएस धोनी

ms-dhoni-may-not-be-able-to-play-his-last-ipl-in-india-see-the-details

MS Dhoni: आईपीएल 2024 को शुरू होने में बस कुछ ही महीनों का समय बचा हुआ है। मार्च के आखिर में आईपीएल 2024 का सीजन शुरू हो जाएगा। तमाम फैंस को अपने-अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को एक साथ देखना का बड़ी बेसब्री से इंतजार है। आईपीएल की सबसए सफल टीमों में एक चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस तो आईपीएल के खत्म होने के बाद आईपीएल के अगले सीजन का इंतजार करते हैं।

क्योंकि यहीं उन्हें खेलते दिखाई देते हैं एमएस धोनी (MS Dhoni)। आईपीएल 2024 शायद एमएस धोनी के करियर का आखिरी सीजन हो सकता है। लेकिन चेन्नई में अपना आखिरी मैच खेल के आईपीएल को अलविदा कहने की धोनी की ख्वाहिश शायद पूरी न हो पाए। क्या है इसके पीछे वजह आइए जानते हैं।

आईपीएल 2024 हो सकता है MS Dhoni  का आखिरी सीजन

19 दिसंबर से पहले आई बुरी खबर, भारत में अपना आखिरी IPL नहीं खेल पाएंगे एमएस धोनी 1

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज कप्तान एमएस धोनी 42 साल के हो चुके हैं। लेकिन फिटनेस के मामले में वो किसी भी 26 साल के खिलाड़ी को टक्कर दे सकते हैं। पिछले कुछ सीजन से एमएस धोनी (MS Dhoni) के आईपीएल करियर को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन धोनी हर बार उन्हें गलत साबित करते हुए आए हैं।

लेकिन अब शायद वो समय आ गया है कि एमएस धोनी आईपीएल के अपने स्वर्णिम करियर को विराम दे दें। आईपीएल 2024 बतौर खिलाड़ी, बतौर कप्तान चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज कप्तान का आखिरी सीजन हो सकता है। इसके बाद वो आईपीएल को अलविदा कहते हुए नजर आ सकते हैं।

चुनाव के चलते IPL हो सकता है भारत से बाहर

आईपीएल 2024 को लेकर फैंस खासे उत्साहित हैं लेकिन फैंस को धोनी को चेन्नई के ग्राउन्ड पर अपना आखिरी मैच खेलते हुए देखना का सपना बस सपना ही बना रह सकता है। दरअसल 2024 में भारत में लोकसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में भारत में सुरक्षा के इंतज़ामों को लेकर मुश्किल खड़ी हो सकती है।

इसी को देखते हुए BCCI आईपीएल को विदेश में शिफ्ट कर सकती है। साल 2009 में जब लोकसभा के चुनाव हुए थे। तब भी आईपीएल को साउथ अफ्रीका शिफ्ट कर दिया गया था। अगर इस बार भी ऐसा होता है तो फिर एम एस धोनी (MS Dhoni) भारत में अपना आखिरी आईपीएल मुकाबला नहीं खेल पाएंगे।

Also Read: ‘116 चौके-8 छक्के’, विलियमसन की टीम पर भारी पड़ा दस नंबरी खिलाड़ी, 150 रनों से कीवियों को हराकर बांग्लादेश ने रचा इतिहास

Neelesh Ojha

Failed cricketer turned writer.

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!