MS Dhoni smashed hardik pandya multiple sixes fans gone crazy on social media

MS Dhoni: आईपीएल 2024 में सबसे बड़ा मुकाबला खेला जा रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस एक दूसरे के खिलाफ खेलने उतरी है। इस मैच की अगर बात करें तो मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करने आई चेन्नई की टीम ने 20 ओवर में 206 रनों का स्कोर खड़ा किया। महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने आखिरी में आकर 4 गेंदों में 20 रन ठोक दिए। सोशल मीडिया पर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

MS Dhoni ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ खोला मोर्चा

MS Dhoni
MS Dhoni

वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2024 का मैच नंबर-29 खेला जा रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस का आमना-सामना हुआ है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके की तरफ से महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का शो देखने को मिला। 42 वर्षीय इस क्रिकेटर ने आखिर में बल्लेबाजी के लिए उतरकर 4 गेंदों में 20 रन ठोक दिए। मुंबई इंडियंस की ओर से आखिरी ओवर डालने आए हार्दिक पांड्या। उनकी ओवर की तीसरी, चौथी और पांचवी गेंद पर धोनी ने गगनचुंबी छक्के लगाए।

Advertisment
Advertisment

सोशल मीडिया पर फैंस ने ऐसा रिएक्शन दिया

Advertisment
Advertisment

 

यह भी पढ़ें: केएल राहुल या ऋषभ पंत? टी 20 वर्ल्ड कप 2024 में कौन होगा टीम इंडिया का विकेटकीपर, हो गया कंफर्म