Mumbai Indians
Mumbai Indians

आईपीएल इतिहास की सबसे सफलतम टीमों में से एक मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का IPL 2024 में बहुत ही दयनीय स्थिति है और इसी वजह से टीम को लगातार ट्रोल किया जा रहा है। मुंबई इंडियंस (IPL 2024 ) की टीम इस वक्त पॉइंट्स टेबल के आखिरी पायदान पर काबिज है और इसी वजह से अब प्लेऑफ़ में क्वालिफ़ाई करने की संभावना भी लगभग न के समान है।

लेकिन पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक समीकरण वायरल हो रहा है और उसके अनुसार, मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) अभी भी प्लेऑफ़ के लिए क्वालिफ़ाई करती हुई दिखाई दे सकती है। इस खबर को सुनने के बाद सभी मुंबई इंडियंस के समर्थक बहुत ही खुश नजर आ रहे हैं।

Advertisment
Advertisment

इन समीकरणों के साथ Mumbai Indians कर सकती है प्लेऑफ़ के लिए क्वालिफ़ाई

Mumbai Indians
Mumbai Indians

जीतने होंगे सभी मैच

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम इस वक्त 11 मैचों में 3 जीत और 8 हार के साथ अंक तालिका के आखिरी पायदान पर काबिज है। मुंबई की टीम के पास इस वक्त 6 अंक हैं। अगर मुंबई इंडियंस की टीम अपने सभी मैच बड़े अंतरों के साथ जीतने में सफल हो पाती है तो फिर टीम के भी 12 अंक हो जाएंगे। इसके साथ ही मुंबई के अलावा आखिरी की 4 टीमें जो हैं अगर वो अपने मैच हार जाते हैं तो फिर टीम की संभावना प्लेऑफ़ के लिए बढ़ जाती है।

राजस्थान और KKR रहे टेबल के टॉप पर

अगर IPL 2024 के पॉइंट्स टेबल को देखें तो कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम टॉप के पोजीशन पर बरकरार है, इसके साथ नंबर 2 पर राजस्थान रॉयल्स की टीम है। अगर ये दोनों ही टीमें इसी प्रकार से प्रदर्शन करती हैं तो फिर ये ही दोनों टीमें आखिरी तक बरकरार रहेंगी। इस समीकरण के साथ मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को भी अपने सभी मैच जीतने हैं। अगर ये समीकरण बरकरार रहा तो मुंबई इंडियंस की टीम आसानी के साथ प्लेऑफ़ के लिए क्वालिफ़ाई कर सकती है।

लखनऊ और हैदराबाद को हारने होंगे सभी मैच

IPL 2024 में लखनऊ सुपर जाइनट्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस वक्त 12 अंक पर है और इसके साथ ही CSK की टीम भी 12 अंकों पर है। अगर ये तीनों ही टीमें अपने सभी मैच हार जाती हैं तो मुंबई इंडियंस के अंक तालिका में ऊपर उठने की संभावनाएं सबसे अधिक हैं। इसके साथ ही मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम को भी अपने सभी मैच अच्छे रन रेट के साथ जीतेने की जरूरत है।

इसे भी पढ़ें – टी20 विश्व कप से पहले भारत को लगा झटका, दिग्गज खिलाड़ी की हुई अचानक मौत, सदमे में रोहित शर्मा

Advertisment
Advertisment

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...