Mumbai Indians had sold Rohit Sharma to this team, but due to this reason Nita Ambani changed her decision at the last moment.

Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा कप्तान और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के लिए बीते कुछ समय से कुछ भी सही नहीं चल रहा है। सबसे पहले उन्हें एकदिवसीय वर्ल्ड कप गंवाना पड़ा और उसके बाद मुंबई की फ्रेंचाइजी ने उन्हें कप्तानी से हटा दिया।

इसी कड़ी में अब एक और बड़ी रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बताया जा रहा है कि मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को बेचने की सारी तैयारी कर ली थी। लेकिन अंतिम मौके पर नीता अंबानी (Nita Ambani) को अपना फैसले को बदलना पड़ा।

Advertisment
Advertisment

Rohit Sharma से पीछा छुड़ाना चाहती थी मुंबई इंडियंस!

Mumbai Indians had sold Rohit Sharma to this team, but due to this reason Nita Ambani changed her decision at the last moment.

दरअसल, रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने मुंबई इंडियंस को 5 ट्रॉफी जिताई है। लेकिन आईपीएल 2020 के बाद से ही टीम का प्रदर्शन कुछ ख़ास नहीं रहा था, जिस वजह से मुंबई की फ्रेंचाइजी उनसे पीछा छुड़ाना चाहती थी। हाल ही में आई रिपोर्ट में खुलासा किया जा रहा है कि मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी ने आईपीएल 2024 (IPL 2024) से पहले रोहित को ट्रेड करने की सारी तैयारी कर ली थी और वह रोहित को दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) से ट्रेड करना चाहती थीं।

रोहित को दिल्ली कैपिटल्स में भेजना चाहती थीं नीता अंबानी!

मीडिया रिपोर्ट्स में मिली जानकारी के अनुसार बीते 3 सीजन से रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के खराब प्रदर्शन से परेशान होकर मुंबई इंडियंस की मैनेजमेन्ट ने उन्हें दिल्ली कैपिटल्स से ट्रेड करने का फैसला किया था। मुंबई ने रोहित के बदले डेविड वॉर्नर (David Warner) को अपनी टीम में लेने की प्लानिंग की थी।

मगर अंतिम मौके पर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) में धमाल मचा दिया, जिस वजह से मैनेजमेन्ट ने अपने कदम पीछे ले लिए। हालांकि इसके बावजूद उन्होंने रोहित को कप्तानी से हटा दिया और हार्दिक को कप्तानी सौंप दी।

Advertisment
Advertisment

हार्दिक को सौंप दी गई कप्तानी

मालूम हो कि इस समय मुंबई इंडियंस को लीड करने की जिम्मेदारी हार्दिक पांड्या को सौंप दी गई है, जोकि 15 दिसंबर 2023 में इस पद पर आए थे। रिपोर्ट के अनुसार मुंबई ने रोहित (Rohit Sharma) को टीम से निकालने की सारी तैयारी कर ली थी। लेकिन रोहित के प्रदर्शन और उनके बढ़ते फैन फॉलोविंग को देख मैनेजमेन्ट को अपने कदम पीछे लेने पड़े। लेकिन इसके बाद भी उन्होंने गुजरात टाइटंस से हार्दिक को ट्रेड कर लिया और उन्हें कमान सौंप दी, जोकि किसी को भी अच्छा नहीं लगा। चूंकि हिटमैन आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान हैं।

यह भी पढ़ें: WWE WrestleMania में ‘मिस्ट्री स्पॉट’ की मदद से पूर्व दिग्गज सुपरस्टार्स की होंगी सुरपराजिंग एंट्री, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा