Hardik Pandya
Hardik Pandya

Hardik Pandya: इन दिनों भारतीय सरजमीं पर IPL 2024 खेला जा रहा है और इस टूर्नामेंट का हर एक मैच बहुत ही रोमांचक साबित हो रहा है। IPL 2024 एक एक तिहाई मैच खेले जा चुके हैं और अब तो प्ले ऑफ की सूरत भी साफ नजर आ रही है। IPL 2024 में मुंबई मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की हालत बहुत ही नाजुक है और टीम 6 मैचों में महज 2 मैच ही जीत पाई है और जबकि 4 मुकाबलों में टीम को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ रहा है।

मुंबई इंडियंस की इस हालत को देखने के बाद अब कहा जा रहा है कि मैनेजमेंट टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को टीम से बाहर करने के बारे में विचार कर सकती है।

Advertisment
Advertisment

मुंबई इंडियंस कर सकती है Hardik Pandya को रिलीज

Hardik Pandya

आईपीएल के इस सत्र मे मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का प्रदर्शन कुछ खास नहीं है और इसी वजह से कहा जा रहा है कि, अब मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को टीम से बाहर करने के बारे में विचार कर सकती है। क्रिकेट एक्सपर्ट्स की मानें तो हार्दिक पंड्या का प्रदर्शन बहुत ही औसत दर्जे का रहा है और इसी वजह से मैनेजमेंट इन्हें कप्तानी से हटाने के बारे में विचार कर सकती है। मीडिया सोर्स में दावा किया जा रहा है कि, हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को आईपीएल 2024 के ठीक बाद रिलीज किया जा सकता है।

हाल ही में कप्तान बने हैं Hardik Pandya

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की मैनेजमेंट ने हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को IPL 2024 की नीलामी से पहले टीम का कप्तान बनाया था और कप्तानी की शर्त पर ही इन्हें गुजरात टाइटंस से ट्रेड के माध्यम से अपने साथ जोड़ा गया था। जब मैनेजमेंट ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाते हुए पंड्या को कप्तान बनाया था उस वक़्त भी इनकी खूब आलोचना की गई थी। कहा जा रहा है कि, अगर मैनेजमेंट हार्दिक को रिलीज करती है तो फिर उनकी जगह पर सूर्यकुमार यादव या फिर जसप्रीत बुमराह को टीम की कप्तानी सौंपी जा सकती है।

कुछ इस प्रकार हैं आकड़े

अगर बात करें मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) के IPL 2024 में आकड़ों की तो इस सत्र में इन्होंने अपनी टीम के लिए बहुत ही औसत प्रदर्शन किया है। हार्दिक पंड्या इस साल गेंद और बल्ले दोनों के साथ ही बेअसर साबित हुए हैं। हार्दिक पंड्या ने इस सत्र में बल्लेबाजी के दौरान 6 मैचों की 6 पारियों में 145.56 के स्ट्राइक रेट और 26.20 की औसत से 131 रन बनाए हैं। वहीं गेंदबाजी के दौरान इन्होंने महज 3 विकेट अपने नाम किए हैं।

Advertisment
Advertisment

इसे भी पढ़ें – ‘मैं तो उसे सर्वश्रेष्ठ मानता….’ विराट कोहली ने बुमराह-शमी को नहीं बल्कि इस भारतीय खिलाड़ी को बताया दुनिया का बेस्ट बॉलर

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...