Mumbai Indians
Mumbai Indians

Mumbai Indians: IPL 2024 समाप्त हो चुका है और अब सभी टीमें IPL 2025 को लेकर अपनी तैयारियों को तेज कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जो टीमें इस सत्र में बेहतरीन खेल दिखाने में असफल साबित हुई थी वो टीमें अब IPL 2025  को ध्यान में रखते हुए तैयारियां शुरू करने जा रही हैं।

आईपीएल 2024 की सबसे फ्लॉप टीमों में से एक मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) से भी जुड़ी हुई एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है और उस जानकारी के अनुसार, मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट IPL 2025 से पहले अपने कई बेहतरीन खिलाड़ियों को स्क्वाड से बाहर निकालने के बारे में विचार कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मैनेजमेंट ने इसके लिए खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्टेड करना भी शुरू कर दिया है।

Advertisment
Advertisment

IPL 2025 से पहले Mumbai Indians से रिलीज हो सकते हैं ये खिलाड़ी

Arjun Tendulkar
Arjun Tendulkar

IPL 2025 के लिए मेगा ऑक्शन को आयोजित किया जाएगा और इसी वजह से सभी टीमें अपने पर्स को ध्यान में रखते हुए फैसले करेंगी। कहा जा रहा है कि, मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की मैनेजमेंट IPL 2025 से पहले अपने स्क्वाड से अर्जुन तेंदुलकर और ईशान किशन जैसे खिलाड़ियों को बाहर करने के बारे में विचार कर सकती हैं। इन दोनों ही खिलाड़ियों को मैनेजमेंट के द्वारा लंबे समय से बैक किया जा रहा है। मगर इनका प्रदर्शन बेहद ही निराशाजनक रहा है।

रोहित शर्मा समेत रिटेन हो सकते हैं ये खिलाड़ी

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की मैनेजमेंट के द्वारा लंबे समय से सोशल मीडिया पर यह खबर लीक की जा रही थी कि, चाहे कुछ भी हो जाए टीम मैनेजमेंट रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को रिलीज करने की गलती नहीं करेगी। कहा जा रहा है कि, IPL 2025 की मेगा नीलामी से पहले मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह को रिलीज करने के बारे में विचार कर सकती है। इस खबर को सुनने के बाद मुंबई इंडियंस के सभी समर्थक बेहद ही खुश नजर आ रहे हैं।

कुछ इस प्रकार रहा है Mumbai Indians का प्रदर्शन

अगर बात करें आईपीएल के इस सत्र में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के प्रदर्शन की तो इस सत्र में टीम का प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा है। मुंबई इंडियंस की टीम इस साल 14 मैचों में 4 मैच ही जीतने में सफल हो पाई और इसी वजह से टीम अंक तालिका के आखिरी पोजिशन पर काबिज रही। मुंबई इंडियंस के इस प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर इन्हें खूब ट्रोल भी किया गया है।

इसे भी पढ़ें- टीम इंडिया को लगा 440 वोल्ट का झटका, चोट के चलते जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से बाहर हुए ये 4 स्टार खिलाड़ी

Advertisment
Advertisment

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...