Arshdeep Singh and Blessing Muzarbani T20I Stats : टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में तेज़ गेंदबाज़ों की अहमियत लगातार बढ़ रही है। पावरप्ले से लेकर डेथ ओवर तक मैच का रुख गेंदबाज़ ही तय करते हैं। ऐसे में जिम्बाब्वे के तेज़ पेसर ब्लेसिंग मुजरबानी और भारत के लेफ्ट-आर्म गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) के बीच तुलना काफी दिलचस्प हो जाती है।
एक तरफ मुजरबानी अपनी ऊंचाई और बाउंस से बल्लेबाज़ों को परेशान करते हैं, तो दूसरी ओर अर्शदीप डेथ ओवर में सटीक यॉर्कर के लिए मशहूर हैं। अब सवाल है कि मौजूदा समय में दोनों में से बेहतर टी20I गेंदबाज़ कौन है? आइए एक नज़र इन दोनों खिलाड़ियों के आँकड़ों पर डालते हैं।
Arshdeep Singh के टी20 आंकड़े

भारतीय तेज़ गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में खुद को एक भरोसेमंद डेथ ओवर स्पेशलिस्ट के रूप में स्थापित किया है। अब तक खेले गए 80 टी20I मुकाबलों में उन्होंने कुल 123 विकेट अपने नाम किए हैं, जो उनके निरंतर प्रदर्शन को दर्शाता है।
उनकी इकॉनमी रेट 8.48 रही है, जो मौजूदा टी20 क्रिकेट के आक्रामक दौर में संतुलित मानी जाती है। अर्शदीप ने दो बार 4 विकेट हॉल (4W) हासिल किया है, जबकि एक बार 5 विकेट लेने का कारनामा भी किया है।
उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी प्रदर्शन 5/51 रहा है, जो यह दिखाता है कि वह बड़े मौकों पर मैच बदलने की क्षमता रखते हैं। पावरप्ले से लेकर डेथ ओवर तक प्रभावी गेंदबाज़ी करना ही अर्शदीप की सबसे बड़ी ताकत मानी जाती है।
ब्लेसिंग मुज़ाराबानी के टी20 आंकड़े
जिम्बाब्वे के तेज़ गेंदबाज़ ब्लेसिंग मुज़ाराबानी ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी रफ्तार और अतिरिक्त बाउंस से खास पहचान बनाई है। अब तक खेले गए 87 टी20I मुकाबलों में उन्होंने कुल 104 विकेट अपने नाम किए हैं, जो उनकी निरंतरता को दर्शाता है।
उनकी इकॉनमी रेट 7.18 रही है, जो टी20 फॉर्मेट में काफी प्रभावशाली मानी जाती है। मुज़ाराबानी ने एक बार 4 विकेट हॉल (4W) हासिल किया है। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी प्रदर्शन 4/17 रहा है, जो यह दिखाता है कि वह अपने दिन पर विपक्षी बल्लेबाज़ी क्रम को तहस-नहस करने की क्षमता रखते हैं।
अर्शदीप सिंह vs ब्लेसिंग मुज़ाराबानी : कौन हैं बेहतर गेंदबाज़ ?
दोनों ही तेज़ गेंदबाज़ अपनी-अपनी टीम के अहम स्तंभ हैं। ब्लेसिंग मुज़ाराबानी अपनी ऊंचाई, अतिरिक्त बाउंस और लगातार सही लाइन-लेंथ से बल्लेबाज़ों को परेशान करते हैं। वह नई गेंद से असर डालने और मिडिल ओवर में दबाव बनाने की क्षमता रखता है।
वहीं अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) टी20 फॉर्मेट में ज्यादा ज्यादा अनुभवी और असरदार नज़र आते हैं। लेफ्ट-आर्म एंगल, सटीक यॉर्कर और खासकर डेथ ओवर में शांत दिमाग से गेंदबाज़ी करना उनकी बड़ी ताकत है। बड़े मैचों में दबाव झेलकर प्रदर्शन करना उन्हें अलग पहचान देता है।
इम्पैक्ट, मैच की परिस्थितियों में ढलने की क्षमता और निर्णायक मौकों पर असर डालने के मामले में अर्शदीप सिंह इस तुलना में आगे दिखाई देते हैं।
ये भी पढ़े : कौन हैं प्रिंसी पारिख? जिन्हें डेविड मिलर संग वीडियो बनाना पड़ा भारी, मिल रही दुष्कर्म की धमकी