Rayudu scolded this big media organization for spreading false statement on Dhoni-Gaikwad

रायडू (Rayudu): इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) कर रहे हैं। क्योंकि, एमएस धोनी (MS Dhoni) ने आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले ही कप्तानी छोड़ दिया था। ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में सीएसके टीम का प्रदर्शन अभी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। जिसके चलते टीम अभी पॉइटंस टेबल पर 5वें स्थान पर है।

बता दें कि, सीएसके टीम को अभी लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ चेपॉक के मैदान पर हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद टीम की गेंदबाजी को जमकर निशाना बनाया जा रहा है। वहीं, इस मुकाबले के बाद पूर्व खिलाड़ी अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) का बयान काफी वायरल हुआ था। जिसमें उन्होंने गायकवाड़ की कप्तानी को हार का कारण बताया था।

Advertisment
Advertisment

रायडू ने लगाई गलता खबर फैलाने पर फटकार

'बकवास मत फैलाओ...' रायडू ने इस बड़े मीडिया संस्थान को लगाई लताड़, धोनी-गायकवाड़ पर फैलाया था झूठा बयान 1

बता दें कि, लखनऊ के खिलाफ मुकाबले के बाद सीएसके के पूर्व खिलाड़ी अंबाती रायडू का एक बयान काफी वायरल हुआ था। जिसमें बताया गया था कि, “ऋतुराज गायकवाड़ द्वारा डेथ ओवरों में खराब फील्ड प्लेसमेंट। हमने कप्तान के तौर पर अनुभव की कमी साफ तौर पर देखी।” यह बयान सीएसके के हार के बाद सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था और बवाल मचा था।

लेकिन अब रायडू ने मीडिया इंडस्ट्री को फटकार लगाते हुए कहा है कि, “मैं उस दिन कोई कमेंट्री भी नहीं कर रहा था। मैं अपने खेत में आम चुन रहा था। कृपया कुछ लिखते समय जिम्मेदार रहें। बकवास न फैलाएं।” रायडू के इस बयान के बाद अब सभी का मानना है कि, वह एक फेक न्यूज़ थी।

Advertisment
Advertisment

सिद्धू के बयान पर भी मचा है बवाल

बता दें कि, लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मिली हार के बाद सीएसके के फैंस इस हार की जिम्मेदार ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी पर फोड़ रहे थे। लेकिन पूर्व खिलाड़ी नवजोत सिंह सिद्धू ने कमेंट्री के दौरान कहा कि, ऐसा कई बार देखा गया है कि, जब सीएसके मुकाबले जीतती है तो उसका पूरा श्रेय पूर्व कप्तान धोनी को जाता है।

जबकि हार का ठीकरा ऋतुराज गायकवाड़ पर फोड़ा जाता है। सिद्धू के इस बयान से भी काफी बवाल मचा था। बता दें कि, ऐसा माना जा रहा है कि, सिद्धू ने इस बयान का जवाब रायडू के स्टेटमेंट पर दिया था।

लखनऊ के खिलाफ मिली थी करारी हार

चेपॉक के मैदान पर खेले गए मुकाबले में चन्नेई सुपर किंग्स टीम को 6 विकेट से हार मिली थी। पहले बल्लेबाजी करते सीएसके 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाने में सफल रही थी। सीएसके की तरफ से कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 60 गेंदों में 108 रन बनाए थे।

जबकि शिवम दुबे ने मात्र 27 गेंद में 66 रनों की तूफानी पारी खेली। हालांकि, लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी मार्कस स्टोनिस ने शानदार 124 रनों की नाबाद पारी खेली और टीम को अंतिम ओवर में जीत दिलाई थी।

Also Read: ‘उसे बाहर कर…’ पूर्व भारतीय दिग्गज ने रोहित को लेकर दिया विवादित बयान, कप्तानी से ही नहीं बल्कि टीम से हटाने को भी कहा