'Relax guys..', Mumbai Indians are still not out of the playoffs, ensuring qualification with this equation

Mumbai Indians: 5 बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने इस सीजन अब तक 6 मैच खेले हैं, जिसमें से उसे सिर्फ 2 में जीत मिली है। इस वजह से उसके तमात फैंस काफी परेशान हैं। लेकिन उन्हें परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है।

चूंकि मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) अभी भी बिना किसी परेशानी प्लेऑफ में अपनी जगह बना सकती है। आइए जानते हैं कि आखिर मुंबई किस तरह से अभी भी प्लेऑफ खेलते दिखाई दे सकती है।

Advertisment
Advertisment

आईपीएल 2024 से अभी तक बाहर नहीं हुई Mumbai Indians

'Relax guys..', Mumbai Indians are still not out of the playoffs, ensuring qualification with this equation

दरअसल, आईपीएल सीजन 17 यानी आईपीएल 2024 (IPL 2024) में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को लीड करने की जिम्मेदारी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) संभाल रहे हैं और उनकी अगुवाई में मुंबई ने अब तक 6 मैच खेल लिए हैं। लेकिन उसे सिर्फ 2 में जीत मिली है।

इस वजह से तमात फैंस चिंता कर रहे हैं कि मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल हो गया है। हालांकि ऐसा कुछ भी नहीं है। इस सीजन मुंबई को अभी भी 8 मैच खेलने और उसके लिए प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने का समीकरण काफी आसान है।

इस तरह से प्लेऑफ में पहुंच जाएगी मुंबई इंडियंस

बता दें कि मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को इस सीजन अभी भी ग्रुप स्टेज में कुल 8 मुकाबले खेलने हैं, जिसमें से गिनती के 5 मुकाबले भी अगर मुंबई जीत जाती है तो वह प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। साथ ही उसका अगला मैच पंजाब के खिलाफ है, जिससे जीतना एमआई के लिए कोई मुश्किल काम नहीं हैं।

Advertisment
Advertisment

हां, मगर इतना जरूर है कि अगर मुंबई के पास सिर्फ 14 अंक ही होंगे तो उसे थोड़ी परेशानी हो सकती है। ऐसे में अगर मुंबई ने आने वाले 8 मैचों में से 6 मैच जीत लिए तो उसका प्लेऑफ में जाना तय हो जाएगा।

इस समय कुछ ऐसी है आईपीएल 2024 की अंक तालिका

आईपीएल 2024 की अंक तालिका (IPL 2024 Points Table) की बात करें तो इस समय राजस्थान रॉयल्स 10 अंकों के साथ पहले स्थान पर है। वहीं 8 अंकों के साथ केकेआर ने दूसरे और चेन्नई ने तीसरे स्थान पर कब्ज़ा जमा रखा है। इस टेबल में 6 अंकों के साथ हैदराबाद, लखनऊ और गुजरात क्रमश: चौथे, 5वें और छठे स्थान पर हैं। जबकि पंजाब, मुंबई और दिल्ली 4 पॉइंट्स के साथ 7वें, 8वें और 9वें स्थान पर है। इस समय बेंगलुरु 2 अंकों के साथ 10वें स्थान पर कब्ज़ा जमाए बैठा है।

यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा पर टुटा मुसीबतों का पहाड़, 1-2 नहीं पूरे 10 भारतीय खिलाड़ी हुए चोटिल, टी20 वर्ल्ड कप करेंगे मिस