WWE WrestleMania XL में टाइटल गंवाने के बाद पूर्व चैंपियन रोमन रेंस कहाँ हैं, क्या कर रहे हैं और कब तक वापसी करेंगे? 1

Roman Reigns: WWE के साथ पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) ने 9 सितंबर 2010 को डेब्यू किया था। उन्होंने बड़े-बड़े दिग्गजों को मेन रोस्टर में धराशाई किया हैं। इसके अलावा पहला टाइटल बिग डॉग ने द शील्ड में रहकर हासिल किया था। हालांकि, कुछ विवादों की वजह 2014 में द शील्ड के सदस्य सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) ने धोखा दे दिया था, जिस वजह से रोमन रेंस ने बतौर सोलो के रूप में काम किया था। उन्होंने 2019 से लेकर 2024 तक मेन रोस्टर को पूरी तरह डोमिनेट किया और लगातार जीत की स्ट्रीक को बरकरार रखा था। उनका ऐतिहासिक टाइटल रन 1316 दिनों तक रहा, जोकि प्रोफेशनल रेसलिंग में कीर्तिमान माना जाता है। इस आर्टिकल में हम मेनिया 40 में टाइटल गंवाने के बाद रोमन रेंस कहाँ हैं, क्या कर रहे हैं और कब तक वापसी करेंगे।

यह भी पढ़े: WWE फैंस के द्वारा पसंद किए जाने वाले सुपरस्टार को लेकर लीजेंड The Undertaker ने किया बड़ा खुलासा, हील टर्न को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान

Advertisment
Advertisment

WrestleMania 40 में खत्म हुआ था ऐतिहासिक टाइटल रन

WWE में रोमन रेंस की बादशाहत लगभग साढ़े चार साल से चली आ रही थी और उन्हें कोई भी शिकस्त देने में कामयाब नहीं हो पा रहा था। हालांकि, WWE के सबसे बड़े बेबीफेस सुपरस्टार कोडी रोड्स (Cody Rhodes) को लगातार दूसरी बार टाइटल को जीतने का मौका मिला था। उन्होंने मेनिया 39 और 40 में ट्राइबल चीफ के खिलाफ यूनिवर्सल चैंपियन मैच को कम्पीट किया। वो मेनिया 39 में टाइटल को पाने में कामयाब नहीं हो पाए थे लेकिन WrestleMania XL में रोमन रेंस की बादशाहत को खत्म करते हुए नए अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन बनें और सफलतापूर्वक स्टोरी को खत्म किया।

टाइटल गंवाने के बाद रोमन रेंस कहाँ हैं और क्या कर रहे हैं?

WWE मेनिया 40 में रोमन रेंस के ऐतिहासिक 1316 दिनों के टाइटल रन का अंत हुआ। इस मेन इवेंट में हार के बाद बिग डॉग की एक भी अपीयरेंस देखने को नहीं मिली हैं। वो मौजूदा समय में ब्रेक पर चल रहे हैं, जिसका खुलासा कई रिपोर्ट्स में किया गया हैं। आपको बता दें कि वो इस समय उनके नए प्रोजेक्ट (फिल्म) पर काम कर रहे हैं, जिसमें वो पूरी तरह व्यस्त नजर आ रहे हैं। हालांकि, कुछ ही दिनों पहले रोमन रेंस की मजेदार तस्वीरें देखने को मिली थी, जिसमें वो टी-शर्ट और ब्लैक चश्मा लगाकर मार्केट में नजर आए थे और यह इमेज ट्विटर पर तेजी से वायरल हुई थी। वैसे WWE Draft 2024 में रोमन रेंस को पहला पिक माना जा रहा था लेकिन पॉल हेमन ने अचानक से ट्राइबल चीफ का नाम विथड्रॉ करके चोका दिया था। वो ब्लू ब्रांड के साथ जुड़े हुए हैं।

WWE में पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन की कब तक वापसी हो सकती हैं?

Advertisment
Advertisment

WWE में रोमन रेंस की वापसी को लेकर आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं मिली हैं। वो लंबे ब्रेक पर गए हुए हैं। कुछ रिपोर्ट्स में खुलासा किया गया है कि SummerSlam 2024 से पूर्व होने वाले SmackDown में ट्राइबल चीफ की आधिकारिक रूप से वापसी देखने को मिल सकती हैं। फ़िलहाल बिग डॉग ने आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की है लेकिन जैसे-जैसे समय बीतेगा। ट्राइबल चीफ की वापसी को लेकर स्पष्ट रूप से जानकारी सामने आ जाएंगी।

यह भी पढ़े: WWE फैंस के लिए आई बड़ी खुशखबरी, WrestleMania 41 की तारीख और लोकेशन को लेकर हुआ बड़ा खुलासा