Rohit Sharma
Rohit Sharma

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) IPL 2024 में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम की तरफ से खेल रहे हैं। मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए रोहित शर्मा का प्रदर्शन इस समय कुछ खास नहीं है और इसी वजह से कहा जा रहा है कि, अब ये ज्यादा दिनों तक टीम के साथ नहीं रह पाएंगे।

क्रिकेट एक्सपर्ट्स की मानें तो मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को जल्द से जल्द अपने स्क्वाड से बाहर निकालने के बारे में विचार कर सकती है। हालांकि कई टीमें अभी से ही रोहित शर्मा को अपने स्क्वाड में शामिल करने की तैयारी कर रही हैं।

Advertisment
Advertisment

इस वजह से मुंबई कर सकती है Rohit Sharma को रिलीज

आखिरकार बात सच साबित हुई, रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस को अलविदा कहकर अब इस टीम के बनेंगे कप्तान 1

IPL 2025 से पहले मेगा ऑक्शन होने जा रहा है और इसी वजह से सभी टीमें अपने स्क्वाड में बदलाव करने के बारे में विचार कर रही हैं। कई गुप्त सूत्रों के माध्यम से इस बात का खुलासा किया गया है कि, मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट अपने सबसे सीनियर खिलाड़ी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को रिलीज करने के बारे में विचार कर सकती है। पिछले कुछ सत्रों से रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का प्रदर्शन मुंबई इंडियंस के लिए कुछ खास नहीं है और इसी वजह से इन्हें रिलीज करने की कायावद चल रही है। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि, मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट ने इन्हें इसी सत्र कप्तानी के पद से हटाया है।

पंजाब किंग्स का हिस्सा बन सकते हैं Rohit Sharma

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के बारे में कहा जा रहा है कि, अगर मैनेजमेंट इन्हें मेगा ऑक्शन से पहले रिलीज करने के बारे में विचार करती है तो फिर इन्हें पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की टीम अपने खेमे में शामिल कर सकती है। कुछ समय पहले ही पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीति जिंटा ने इस बात को स्वीकार किया है कि, पंजाब किंग्स की टीम रोहित शर्मा को अपने स्क्वाड में शामिल करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है।

ये दोनों टीमें भी दिखा सकती हैं अपनी रुचि

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के बारे में कहा जा रहा है कि, अगर मुंबई इंडियंस के द्वारा इन्हें रिलीज किया जाता है तो फिर पंजाब के अलावा भी इनके नाम के ऊपर दो अन्य टीमें अपना रुझान दिखा सकते हैं। कहा जा रहा है कि, रोहित शर्मा के ऊपर दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम भी बड़ी बोली लगाने के बारे में विचार कर सकती हैं।

Advertisment
Advertisment

इसे भी पढ़ें – IPL के 51 मैचों बाद हो गया तय ये खिलाड़ी होगा ऑरेंज कैप का विजेता, तो इस गेंदबाज के सिर सजेगी पर्पल कैप

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...