rohit-sharma-one-hand-six-video-hardikreaction-pbks-vs-mi-ipl-2024

Rohit Sharma: रोहित शर्मा अपनी दिलदार कप्तानी के लिए काफी मशहूर हैं। टीम इंडिया के वो मौजूदा समय में कप्तान हैं और मुंबई इंडियंस के भी थे लेकिन अब हार्दिक पांड्या को ये जिम्मेदारी मिली है। हालांकि, हार्दिक जिस प्रकार से हार्दिक कप्तान बने, तो उसकी खटास रोहित के मन में देखने को मिली।

जब से हार्दिक कप्तान बने हैं, रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को सिर्फ एक बार ही फैंस को ट्रोल करने से मना करते देखा गया है लेकिन उसके बाद से अब तक उन्होंने कोई ऐसा काम नहीं किया है। वहीं, दूसरी और मुंबई इंडियंस के कप्तान ने आज वो किया, जो करने के बारे में रोहित शायद ही सोचें। अगर हार्दिक के ट्रोलर्स ये वीडियो देख लें तो वो भी इनके फैन हो जाएंगे। आइये समझते हैं, पूरा मामला।

Advertisment
Advertisment

Rohit Sharma के लिए हार्दिक पांड्या ने दिखाई दरियादिली

दरअसल, ये घटना 10.4 ओवर की है। हर्षल पटेल गेंदबाजी कर रहे थे। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) आज पूरे फॉर्म में भी दिखे। जमकर पंजाब के गेंदबाजों की खबर लेते भी दिखे। इसी दौरान हर्षल ने रोहित को स्लोवर गेंद फेंकी, जिसपर बल्लेबाज ने तूफानी छक्का जड़ दिया। छक्का जड़ने के बाद खुद रोहित को भी ये यकीन नहीं हुआ कि उन्होंने क्या किया है। वो इसलिए भी क्योंकि उनके बल्ले से ये छक्का एक हाथ से निकला था।

खुद हिटमैन भी आवाक रह गए। हालांकि, इसके बाद हार्दिक पांड्या ने जो किया वो काबिले तारीफ थी। उन्होंने ताली बजाकर रोहित का हौसला अफजाई किया और ये दिखाया कि उनके अंदर कप्तानी स्पिरिट है। आज हार्दिक डग आउट में बैठकर कप्तान का फर्ज भी निभाते दिखे। इसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

यहाँ देखें वीडियो:

अर्धशतक से चूके रोहित शर्मा

गौरतलब है कि इस मैच में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) बेहतरीन फॉर्म में दिखाई दे रहे थे लेकिन आज उनकी किस्मत ने धोखा दे दिया। हिटमैन अपने अर्धशतक से चूक गए। आज रोहित शर्मा की बल्लेबाजी को देखकर लग रहा था कि वो वर्ल्ड कप की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि, 11.3 ओवर में उन्हें कन्कश्न हुआ और इसकी अगली ही गेंद पर वो आउट हो गए। उन्होंने 25 गेंदों में 3 छक्के-2 चौके की मदद से 36 रन बनाए।

Advertisment
Advertisment

मुंबई इंडियंस ने बनाए 192 रन

आपको बता दें कि इस मुकाबले में मुंबई की तरफ से तूफानी बल्लेबाजी देखने को मिली। सूर्यकुमार यादव ने तूफानी अर्धशतक जमाया। उन्होंने 78 रन की पारी खेली। इसके बाद तिलक वर्मा ने 34 रन बनाए तो टिम डेविड ने तेजी से 14 रन बटोरे, जिसकी बदलौत मुंबई 192 के स्कोर तक पहुंच पाई। हालांकि, ये 200 से ऊपर जा सकता था लेकिन आखिरी ओवर में 3 विकेट गिरे। इसी की वजह से मुंबई पिछड़ गई।

ये भी पढें: VIDEO: ईशान किशन की इस हरकत पर आया रोहित शर्मा को गुस्सा, LIVE मैच में टी20 वर्ल्ड कप 2024 से बाहर करे की दी धमकी