Rohit-Yashasvi pair will not open in the second test, these 2 players will now open India's innings.

रोहित शर्मा: साउथ अफ्रीका और भारत (SA vs IND) के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला 3 जनवरी से केप टाउन के मैदान पर खेला जाएगा। बता दें कि, टीम इंडिया पहले मुकाबले में मिली करारी हार के बाद अपनी प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव कर सकती है। क्योंकि, पहले मुकाबले में भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पारी और 32 रनों से करारी हार झेलनी पड़ी थी।

जिसके चलते टीम इंडिया का पहली बार साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीतने का भी सपना टूट गया। वहीं, अब दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम जीत हासिल कर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल पर कुछ अंक बटोरना चाहेगी। जबकि दूसरे टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम की सलामी बल्लेबाजी भी बदलाव देखने को मिल सकता है।

Advertisment
Advertisment

बदल सकती है सलामी जोड़ी

रोहित-यशस्वी की जोड़ी नहीं करेगी दूसरे टेस्ट में ओपनिंग, ये 2 खिलाड़ी करेंगे अब भारत के पारी की शुरुआत 1

सेंचुरियन के मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा और युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने पारी की शुरुआत की थी। लेकिन दोनों पारियों में ही यह जोड़ी बिल्कुल फ्लॉप साबित हुई थी। जिसके चलते अब दूसरे टेस्ट मुकाबले में हमें बदलाव देखने को मिल सकता है। बता दें कि, पहले टेस्ट मुकाबले में यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा ने पहली बारी में मात्र 13 रन जोड़े थे। जबकि दूसरी पारी में भी यह दोनों बल्लेबाज पहले विकेट के लिए मात्र 5 रनों की साझेदारी कर पाए थे।

इस बल्लेबाज को मिल सकता है मौका

साउथ अफ्रीका और भारत के बीच खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मुकाबले में हमें भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज के रूप में युवा खिलाड़ी अभिमन्यु ईश्वरन को प्लेइंग इलेवन में खेलते हुए देख सकते हैं। बता दें कि, दूसरे मुकाबले में रोहित शर्मा के साथ अभिमन्यु ईश्वरन भारतीय टीम की पारी की शुरुआत कर सकते हैं। अभिमन्यु इस्मरण को चोटिल खिलाड़ी ऋतुराज गायकवाड़ की जगह टीम में शामिल किया गया है। अगर दूसरे टेस्ट मुकाबले में ईश्वरन को मौका मिलता है तो उनका यह पहले इंटरनेशनल मुकाबला होगा।

अभिमन्यु ईश्वरन का क्रिकेट करियर

बता दें कि, अभिमन्यु ईश्वरन ने भारतीय टीम के लिए डेब्यू नहीं किया है। लेकिन उनका फर्स्ट क्लास करियर शानदार रहा है। अभिमन्यु ईश्वरन बंगाल टीम की तरफ से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। उन्होंने अब तक 89 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं। जिसमें 47 की औसत से 6585 रन बनाए हैं और इस दौरान उनके बल्ले से 22 शतक निकले हैं। जबकि 88 लिस्ट ए मैचों में अभिमन्यु ईश्वरन ने 47 की औसत से 3847 बनाने में कामयाब रहे हैं। वहीं, T20 में अभिमन्यु ईश्वरन ने 33 पारियों में 128 की स्ट्राइक रेट से 976 रन बनाए हैं।

Advertisment
Advertisment

Also Read: 4,4,4,4,4,4,4,4… सहवाग के बेटे आर्यवीर की टीम इंडिया में एंट्री, पापा के तरह गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां, एक साथ 13 चौके जड़ रचा इतिहास