sakshi-angry-on-ms-dhoni-video-viral-csk-vs-srh-ipl-2024

MS Dhoni: एमएस धोनी वो खिलाड़ी जिसे टीम इंडिया से संन्यास लिए हुए तकरीबन 4 साल होने को हैं लेकिन आज भी इस खिलाड़ी की दीवानगी लोगों के बीच कम नहीं हुई है। आईपीएल 2024 में खेल रहे 42 साल के धोनी का क्रेज आज भी वही है, जो 24 साल की उम्र में था।

आज SRH के खिलाफ जब वो मात्र 1 गेंद खेलने के लिए क्रीज पर आए, तो फैंस के भीतर गज़ब का जूनून देखने को मिला लेकिन लगता है कि धोनी की पत्नी साक्षी को ये पसंद नहीं आया क्योंकि उनका एक रिएक्शन काफी वायरल हो रहा है जहाँ वो धोनी की बैटिंग के दौरान गुस्से में दिखाई दे रही हैं।

Advertisment
Advertisment

MS Dhoni की पत्नी को आया गुस्सा!

दरअसल, ये घटना 19.3 ओवर की है। इसके पहले वाली गेंद पर कप्तान गायकवाड़ नटराजन का शिकार बने थे। उन्होंने 98 रन बनाए लेकिन शतक से चूक गए। वहीं, इसके बाद धोनी बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आते हैं और नटराजन को दनदनाता चौका जड़ते हैं। ये देखने के बाद फैंस बिल्कुल ही पगला जाते हैं और चेपॉक का मैदान धोनी-धोनी के नारों से गूंजने लगता है।

इसके बाद कैमरा पत्नी साक्षी के ऊपर जाता है जहाँ वो ख़ुशी से चीखने लगती है लेकिन कुछ ट्विटर पर लोग हैं जो उनके रिएक्शन की फोटो को ये बता रहे हैं कि वो धोनी से गुस्सा हैं। हालांकि, ऐसा नहीं है, आप वीडियो देख सकते हैं।

यहाँ देखें वीडियो:

Advertisment
Advertisment

CSK की तरफ से हुई दमदार बैटिंग

गौरतलब है कि इस मैच में चेन्नई की तरफ से बेहतरीन बल्लेबाजी देखने को मिली। CSK की तरफ से कप्तान गायकवाड़ ने तूफानी पारी खेली लेकिन अपने शतक से चूक गए। उन्होंने 54 गेंदों में 10 चौके-3 छक्के की मदद से 98 रन बनाए जबकि शिवम दुबे ने भी बेहतरीन बैटिंग की। उन्होंने 20 गेंदों में 4 छक्के-1 चौका की मदद से 39 रन जबकि मिचेल ने 52 रन की पारी खेली। CSK ने पहली पारी में 212 रन बनाए।

टॉप-4 से बाहर है CSK

आपको बता दें कि चेन्नई सुपरकिंग्स अभी पॉइंट्स टेबल में टॉप 4 से बाहर है। CSK छठे पायदान पर है। इस टीम के 8 अंक ही हैं। अगर चेन्नई आज SRH को हरा देती है तो 10 पोइन्स के साथ टॉप 4 में एंट्री ले सकती है। अब देखना होगा कि CSK ये मैच जीत पाती है या नहीं और नेट रनरेट इस टीम का क्या रहता है।

ये भी पढें: गायकवाड़ के कप्तानी पारी ने बदला अगरकर का मन, टी20 वर्ल्ड कप 2024 में बतौर ओपनर देंगे मौका, अब रोहित नहीं, कोहली होंगे नए पार्टनर