Posted inक्रिकेट (Cricket), क्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

IPL से पहले इस टूर्नामेंट में चमके शिखर धवन, 29 गेंदों पर ही रचा इतिहास, खेल डाली बड़ी पारी

Shikhar Dhawan shone in this tournament before IPL, created history in just 29 balls, played big innings

Shikhar Dhawan: भारत के सबसे बड़े टी20 क्रिकेट लीग आईपीएल का 17वां सीजन बस कुछ ही दिनों में शुरू होने जा रहा है, जिसको लेकर तमात फैंस और खिलाड़ी काफी उत्साहित हैं। इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन यानी आईपीएल 2024 (IPL 2024) का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है, जिससे पहले ही सभी खिलाड़ियों ने तैयारी शुरु कर दी है और उन खिलाड़ी पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के कप्तान शिखर धवन (Shikhar Dhawan) भी शामिल हैं।

धवन ने आईपीएल से पहले ही 29 गेंदों में एक तूफानी पारी खेलकर आईपीएल की सभी विरोधी टीमों को सकते में डाल दिया है। आइए गब्बर की इस धुआंधार पारी के बारे में और अच्छे से जानते हैं।

आईपीएल के आगाज से पहले चला Shikhar Dhawan का बल्ला

Shikhar Dhawan shone in this tournament before IPL, created history in just 29 balls, played big innings

दरअसल, आईपीएल 2024 का आगाज 22 मार्च से होने वाला है, जिसके पहले मुकाबले में एमएस धोनी (MS Dhoni) की टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और विराट कोहली (Virat Kohli) की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) होने वाली हैं। इस टूर्नामेंट के लिए सभी आईपीएल फ्रेंचाइजियों और खिलाड़ियों ने तैयारी शुरू कर दी है।

इसी कड़ी में पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन (Shikhar Dhawan) भी तैयारियों में जुट गए हैं और उन्होंने आईपीएल से पहले डीवाई पाटिल टी20 कप (DY Patil T20 Cup) में अपनी बल्लेबाजी का मुशायरा पेश करना शुरू कर दिया है। गब्बर ने आरबीआई के खिलाफ हुए मैच में 29 गेंदों पर 45 रनों की विस्फोटक पारी खेली है।

शिखर धवन ने बनाया तूफानी 45 रन

बता दें कि इन दिनों मुंबई में डीवाई पाटिल टी20 कप का आयोजन हुआ है, जिसमें कई खिलाड़ी खेल रहे हैं और उन्हीं में से एक शिखर धवन (Shikhar Dhawan) भी हैं, जोकि डीवाई पाटिल ब्लू टीम की ओर से खेल रहे हैं। उन्होंने आरबीआई के खिलाफ हुए मुकाबले में 29 गेंदों पर 45 रनों की शानदार पारी खेली है। इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौके और 1 गगनचुम्बी छक्का देखने को मिला है। गब्बर की इस पारी की बदौलत उनकी टीम ने महज 11 ओवरों में 9 विकेट रहते मुकाबला जीत लिया है।

आईपीएल 2024 में इस दिन अपना पहला मैच खेलेंगे शिखर धवन

आईपीएल 2024 की शुरुआत 22 मैच को होगी। वहीं शिखर धवन (Shikhar Dhawan) अपना पहला मैच 23 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स की टीम के साथ खेलेंगे। यह मुकाबला पंजाब किंग्स के नए होमग्राउंड महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जाएगा। इस मुकाबले को जीत शिखर अपने सफर की शुरुआत जीत के साथ करने की कोशिश करेंगे। मालूम हो कि आईपीएल 2023 में गब्बर के नेतृत्व में पंजाब ने 14 में से सिर्फ 6 मैचों में जीत दर्ज की थी।

यह भी पढ़ें: इस भारतीय खिलाड़ी पर देशभक्ति का नहीं बचा ज़रा सी भी जज्बा, सिर्फ IPL के पैसों के लिए खेलना चाहता क्रिकेट

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!