Posted inक्रिकेट (Cricket), क्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

‘6,6,6,6,6…,’ रणजी ट्रॉफी में शिवम दुबे ने काटा बवाल, टेस्ट को बनाया टी20, मात्र इतने गेंदों में ठोका हाहाकारी शतक

'6,6,6,6,6...' Shivam Dube created havoc in Ranji Trophy, made Test T20, scored a shocking century in just so many balls

शिवम दुबे (Shivam Dube): भारतीय टीम अभी इंग्लैंड के साथ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है, जिसका तीसरा टेस्ट मुकाबला 15 फरवरी से राजकोट के मैदान पर खेला जा रहा है। बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ऑलराउंडर खिलाड़ी शिवम दुबे (Shivam Dube) को मौका नहीं मिला है।

लेकिन शिवम दुबे इस समय रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy 2023-24) में खेल रहे हैं। जिसमें उन्होंने मुंबई टीम की तरफ से खेलते हुए ताबड़तोड़ शतक लगाया है। शिवम दुबे (Shivam Dube) ने टेस्ट क्रिकेट में टी20 की तरफ बल्लेबाजी कर शतक जड़ा और हाहाकार मचा दिया है।

Shivam Dube ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक

'6,6,6,6,6...,' रणजी ट्रॉफी में शिवम दुबे ने काटा बवाल, टेस्ट को बनाया टी20, मात्र इतने गेंदों में ठोका हाहाकारी शतक 1

रणजी ट्रॉफी 2023-24 में मुंबई टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी शिवम दुबे (Shivam Dube) 16 फरवरी से खेले जा रहे आसाम के खिलाफ मुकाबले में बेहतरीन बल्लेबाजी की और शतक जड़ा है। मुंबई के कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की तरफ से ऑलराउंडर खिलाड़ी शिवम दुबे 140 गेंदों में 121 रन बनाकर नाबाद रहे। शिवम दुबे ने अपनी शतकीय पारी में 11 चौके और 5 छक्के लगाए, जिसके चलते मुंबई टीम पहली पारी में 10 विकेट के नुकसान पर 272 रन बनाने में सफल रही। शिवम दुबे इस अपना शतक मात्र 87 गेंदों में ही पूरा कर दिया था।

असम मात्र 84 रन सिमटी

मुंबई और आसाम के बीच खेले जा रहे की पहली पारी मात्र 84 रन पर ही सिमट गई। मुंबई की तरफ से शार्दुल ठाकुर ने 21 रन देकर 6 विकेट झटके। आसाम की तरफ से सबसे ज्यादा रन अभिषेक ठाकुरी ने बनाए और 31 रन की पारी खेलने में सफल रहे। मुंबई अपनी पहली पारी में 272 रन बनाकर पहली पारी में 188 रनों की बढ़त लेने में कामयाब रही। मुंबई की तरफ से शिवम दुबे के अलावा शम्स मुलानी ने 31 रन बनाए।

अफगानिस्तान के खिलाफ रहा था शानदार प्रदर्शन

भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच 11 से 17 जनवरी तक 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली गई थी। जिसमें ऑलराउंडर खिलाड़ी शिवम दुबे (Shivam Dube) को टीम इंडिया में मौका मिला था और उनका प्रदर्शन बेहतरीन रहा था। जिसके चलते अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में शिवम दुबे को मैन ऑफ़ द सीरीज का अवार्ड दिया गया था।

3 मैचों की सीरीज में शिवम दुबे ने 124 की औसत से 124 रन बनाए और साथ ही 2 अर्धशतक भी लगाए थे। जबकि गेंदबाजी में भी उन्होंने 2 महत्वपूर्व विकेट झटके थे। शिवम दुबे को 1 जून से खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भी मौका दिया जा सकता है।

आईपीएल 2024 में अच्छा प्रदर्शन करना होगा

आईपीएल 2024 (IPL 2024) की शुरुआत बहुत जल्द होने वाला है। आईपीएल में शिवम दुबे (Shivam Dube) चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) टीम की तरफ से खेलते हैं और इस सीजन भी शिवम दुबे का बेहतरीन प्रदर्शन रहता है तो उन्हें टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल किया जा सकता है।

आईपीएल 2023 में शिवम दुबे ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। क्योंकि, पिछले सीजन में शिवम दुबे ने 16 मैचों में 159 की स्ट्राइक रेट से 411 रन बनाए थे। शिवम दुबे ने आईपीएल 2023 में 3 अर्धशतक लगाए थे।

Also Read: ‘मेरा रिप्लेसमेंट नहीं मिलेगा…’ घमंड में चूर हुआ ये पूर्व भारतीय बल्लेबाज, बड़बोलेपन में खुद को बताया सचिन से भी महान

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!