टी20 वर्ल्ड कप 2024 की टीम में नहीं मिली जगह, तो सदमे में चले गए ये 3 भारतीय खिलाड़ी, अब जल्द लेंगे संन्यास 1

टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup): आईपीएल 2024 (IPL 2024) के बाद अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) खेला जाना है। टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 1 जून से होनी है और टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 29 जून को खेला जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी पूरी हो चुकी है।

जबकि टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान भी कर दिया है। टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की कप्तानी रोहित शर्मा को दी गई है। वहीं, टीम इंडिया के स्क्वाड में से कई बड़े खिलाड़ियों का नाम नदारत रहा है। जिसके चलते अब 3 दिग्गज खिलाड़ी संन्यास ले सकते हैं।

Advertisment
Advertisment

ये 3 भारतीय खिलाड़ी, अब जल्द लेंगे संन्यास!

टी20 वर्ल्ड कप 2024 की टीम में नहीं मिली जगह, तो सदमे में चले गए ये 3 भारतीय खिलाड़ी, अब जल्द लेंगे संन्यास 2

1. शिखर धवन (Shikhar Dhawan)

इस लिस्ट में पहला नाम टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का है। बता दें कि, शिखर धवन को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में जगह नहीं मिली है। जिसके चलते धवन काफी मायुश होंगे और अब वह इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर सकते हैं।

धवन काफी समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। जिसके चलते माना जा रहा है कि, टी20 वर्ल्ड कप के बाद धवन अपने संन्यास की घोषणा कर सकते हैं। धवन अबतक आईपीएल 2024 में भी 4 ही मुकाबले खेल पाए हैं।

2. दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik)

जबकि इस लिस्ट में दूसरा नाम विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक का है। कार्तिक ने आईपीएल 2024 में शानदार प्रदर्शन किया है। जिसके चलते उनको भी काफी उम्मीद थी की उन्हें टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में चुना जाएगा।

Advertisment
Advertisment

लेकिन ऐसा हुआ नहीं और कार्तिक को काफी बड़ा झटका लगा होगा। टीम इंडिया में शानदार प्रदर्शन के बाद भी मौका नहीं मिलने पर अब कार्तिक आईपीएल और इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। कार्तिक की जगह टीम इंडिया के स्क्वाड में विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में संजू सैमसन और ऋषभ पंत को मौका मिला है।

3. केएल राहुल (KL Rahul)

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में स्टार बल्लेबाज केएल राहुल को भी मौका नहीं मिला है। जिसके चलते अब उम्मीद जताई जा रही है कि, टी20 फॉर्मेट में केएल राहुल को आगे भी मौका मिलना मुश्किल है। जिसके चलते केएल राहुल अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं और टेस्ट, वनडे फॉर्मेट पर फोकस कर सकते हैं। केएल राहुल को साल 2021 और 2022 टी20 वर्ल्ड कप में मौका मिला था। लेकिन उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था।

Also Read: टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत की टीम का हुआ ऐलान, CSK-RCB के 2-2, मुंबई इंडियंस के 4 खिलाड़ियों को मौका