These 3 Indian players will announce their retirement on May 26, will never hold a bat in their hands again

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) की शुरुआत 22 मार्च से होनी है जिसके लिए बोर्ड ने पहले 21 मैचों के तारीखों का ऐलान कर दी है। जबकि ऐसा माना जा रहा है कि, आईपीएल 2024 (IPL 2024) का फाइनल मुकाबला 26 मई को खेला जा सकता है। इस बार आईपीएल में कुछ ऐसे भारतीय खिलाड़ी भी हैं।

जिनका यह आखिरी सीजन हो सकता है और वह खिलाड़ी इसके बाद कभी भी क्रिकेट खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। आज हम 3 ऐसे भारतीय खिलाड़ियों की बात करेंगे जो की आईपीएल 2024 के फाइनल मुकाबले के बाद संन्यास का ऐलान कर सकते हैं।

Advertisment
Advertisment

26 मई को संन्यास का ऐलान कर सकते हैं ये 3 भारतीय खिलाड़ी

26 मई को संन्यास का ऐलान करेंगे ये 3 भारतीय खिलाड़ी, फिर कभी नहीं थामेंगे हाथ में बल्ला 1

एमएस धोनी (MS Dhoni)

इस लिस्ट में पहला नाम टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी का है। जो की अब केवल आईपीएल में खेलते हुए नजर आते हैं। लेकिन 42 साल के धोनी अब आईपीएल 2024 के बाद इस टी20 लीग से भी संन्यास का ऐलान कर सकते हैं।

क्योंकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धोनी आईपीएल 2024 के बीच में ही कप्तानी छोड़ सकते हैं और उसके बाद आईपीएल समाप्त होने के तुरंत बाद संन्यास का ऐलान कर देंगे। धोनी की कप्तानी में चन्नेई 5 बार आईपीएल जीत चुकी है। धोनी ने आईपीएल में 250 मैच खेल चुकें हैं। जिसमें उन्होंने 24 अर्धशतक की मदद से 5082 रन बनाए हैं।

शिखर धवन (Shikhar Dhawan)

इस लिस्ट में दूसरा नाम टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का है। जो की आईपीएल में पंजाब किंग्स की तरफ से खेलते हैं और टीम के कप्तान भी हैं। धवन को अब साल 2022 से टीम इंडिया में भी मौका नहीं मिल रहा है और वह 38 साल के हो चुकें हैं। जिसे देखते हुए धवन भी इस सीजन के बाद आईपीएल और इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर सकते हैं।

Advertisment
Advertisment

धवन का आईपीएल में स्ट्राइक रेट कुछ खास नहीं रहता है। जिसके चलते उन्हें काफी ट्रोल होना पड़ता है। शिखर धवन अबतक आईपीएल में 217 मैच खेल चुकें हैं। जिसमें उन्होंने 127 की स्ट्राइक रेट से 6616 रन बनाए हैं और उनके नाम आईपीएल में 2 शतक और 50 अर्धशतक भी है।

अमित मिश्रा (Amit Mishra)

इस लिस्ट में तीसरा नाम टीम इंडिया के लेग स्पिनर गेंदबाज अमित मिश्रा का है। बता दें कि, अमित मिश्रा को टीम इंडिया में साल 2017 के बाद से मौका नहीं मिला है। जिसके चलते आईपीएल 2024 के बाद अमित मिश्रा आईपीएल और इंटरनेशनल क्रिकेट दोनों से ही संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। अमित मिश्रा 41 साल के हो चुकें हैं।

आईपीएल 2024 में अमित मिश्रा लखनऊ सुपर जायंट्स टीम की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे। बात करें अगर अमित मिश्रा के आईपीएल करियर की तो उन्होंने अबतक 161 मैच खेलें हैं। जिसमें उन्होंने 173 विकेट झटके हैं।

Also Read: ‘ये तो धोनी का भी उस्ताद निकला…’, ध्रुव जुरेल की मैच जिताऊ पारी के दीवाने हुए फैंस, तरीफ में धोनी से भी बताया खतरनाक