Mumbai Indians
Mumbai Indians

IPL 2024 का 55 वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और सन राइजर्स हैदराबाद के दरमियान मुंबई के वानखेडे मैदान में खेला जाएगा। यह मैच मुंबई इंडियंस की टीम के लिए कई मायनों में महत्वपूर्ण है क्योंकि इस मैच में मुंबई की जीत की वजह से 4 टीमों को फायदा होगा।

वहीं अगर मुंबई की टीम को इस मैच मे हार मिलती है तो मुंबई की टीम का प्लेऑफ़ का सपना भी धरा का धरा रह जाएगा। आईपीएल के इस नए समीकरण को जानने के बाद सभी समर्थक बहुत ही अधिक उत्साहित हो गए हैं। आज हम आपको इसी समीकरण के बारे में बताने जा रहे हैं।

Advertisment
Advertisment

मुंबई की जीत से होगा इन टीमों का फायदा

Mumbai Indians
Mumbai Indians

अगर आज के मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम को जीत मिलती है तो फिर मुंबई इंडियंस के साथ ही अन्य 4 टीमों को भी जीत का सीधा फायदा होगा। मुंबई इंडियंस की जीत के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जाइन्टस की टीम को सीधे तौर पर फायदा होता हुआ दिखाई दे रहा है। एक्सपर्ट्स की मानें तो मुंबई इंडियंस की जीत से इन टीमों को प्लेऑफ़ में पहुँचने में आसानी मिल सकती है। इसी वजह से सभी टीमें मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के जीतने की दुआ कर रही हैं।

CSK को हो सकता है नुकसान

क्रिकेट एक्सपर्ट्स की माने तो मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की जीत से CSK को अभी फायदा तो हो सकता है लेकिन बाद में CSK को तगड़ा नुकसान होते दिखाई दे सकता है। कहा जा रहा है कि, अगर प्लेऑफ़ में RCB या DC की टीम क्वालिफ़ाई करती है तो फिर CSK का मैच इनके साथ हो सकता है। इन टीमों के खिलाफ चेन्नई का रिकॉर्ड कुछ ठीक नहीं है इसी वजह से टीम को हार का सामना करना पड़ सकता है।

कुछ इस प्रकार से है मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन

अगर बात करें IPL के इस सत्र में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के प्रदर्शन की तो इस सत्र में टीम का प्रदर्शन बहुत ही दयनीय रहा है। मुंबई इंडियंस की टीम ने अभी तक इस सत्र में 11 मैच खेले हैं और इस दौरान टीम को 3 मैचों में जीत मिली है तो वहीं 8 मैचों मने टीम को हार का सामना करना पड़ा है। आगामी मैचों में अगर मुंबई इंडियंस को जीत मिलती है तो फिर टीम के 12 अंक हो जाएंगे।

इसे भी पढ़ें – मुंबई इंडियंस के पास छठा खिताब जीतने का मौका, IPL 2024 के प्लेऑफ में पहुंचने के लिए बस करना होगा ये 3 काम

Advertisment
Advertisment

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...