7 indian cricketer to play for other country

भारत एक ऐसा देश है जहां लगभग हर बच्चा क्रिकेटर बनने का सपना देखता है मगर उनमें से कुछ ही खिलाड़ी ऐसे हैं। जिन्हें भारत की और से खेलने का मौका मिल पाता है। जिस वजह से बाकि बचे खिलाड़ी विदेशों का रुख करते हैं, जहां उन्हें आसानी से खेलने का सौभाग्य मिल जाता है।

साथ ही कई खिलाड़ी के माता-पिता पहले ही भारत छोड़कर चले जाते हैं। जिस वजह से जो खिलाड़ी भारत के लिए खेल सकते थे। वो अब विदेशों में खेल रहे हैं। तो आइए उन्हीं में से 7 ऐसे खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जो भारत के होने के बावजूद अब विदेशों में खेल रहे हैं और धमाल मचा रहे हैं।

Advertisment
Advertisment

भारत के ये 7 क्रिकेटर्स विदेशों में मचा रहे हैं धमाल!

7 indian cricketer to play for other country

दरअसल, जो  खिलाड़ी अब दूसरे देशों की ओर से खेल रहे हैं। उनमें कई बड़े खिलाड़ियों का नाम शामिल है। इस लिस्ट में तनवीर सांघा, रचिन रविंद्र, ईश सोढ़ी, केशव महाराज, एजाज पटेल, हसीब हमीद और जसकरन मल्होत्रा का नाम शामिल है, जिनमें से कुछ ने जन्म के बाद तो कुछ ने जन्म से पहले ही भारत छोड़ दिया था।

इन्हीं में से 2 खिलाड़ियों ने हाल ही में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप के दौरान जमकर बवाल मचाया था। वो दोनों खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि न्यूज़ीलैंड के रचिन रविंद्र (Rachin Ravindra) और साउथ अफ्रीका के केशव महाराज (Keshav Maharaj) हैं, जिनका प्रदर्शन वर्ल्ड कप 2023 में काबिले तारीफ रहा था।

रचिन रविंद्र और केशव महाराज ने मचाया तहलका

बता दें कि न्यूज़ीलैंड के स्टार ऑल राउंडर रचिन रविंद्र और साउथ अफ्रीका के दिग्गज स्पिनर केशव महाराज का ताल्लुक भारत से ही है। मगर दोनों अब दूसरे देशों के लिए खेलते हैं। दोनों खिलाड़ियों ने हाल ही में खेले गए वर्ल्ड कप के दौरान काफी शानदार प्रदर्शन दिखाया था। और अपनी टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी।

Advertisment
Advertisment

वर्ल्ड कप 2023 में रचिन रविंद्र और केशव महाराज का प्रदर्शन

वर्ल्ड कप 2023 में रचिन रविंद्र और केशव महाराज ने बेहद शानदार प्रदर्शन किया था। इस दौरान रचिन के बल्ले से 10 मैचों में 578 रन निकले थे। साथ ही उन्होंने 5 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता भी दिखाया था। वहीं दूसरी ओर केशव महाराज ने 10 मैचों में 15 विकेट चटकाए थे। हालांकी इतने दमदार प्रदर्शन के बावजूद दोनों की टीमें सेमीफाइनल में आकर हार गई थीं।

यह भी पढ़ें:  ‘क्या सप्रीम कोर्ट से ऊपर हो… ‘, गौतम गंभीर के उकसाऊ पोस्ट पर श्रीसंत ने दिया मुंहतोड़ जवाब, सरेआम दे डाला श्राप