IPL 2024
IPL 2024

बीते दिनों IPL 2024 की नीलामी को बीसीसीआई और IPL गवर्निंग काउंसिल के द्वारा दुबई में आयोजित किया गया था, यह पहली मर्तबा था जब आईपीएल की नीलामी को देश के बाहर आयोजित कराया गया था।

इस नीलामी के साथ ही सभी टीमों ने खुद को संतुलन बनाए रखने का प्रयास करना शुरु कर दिया है, क्रिकेट एक्सपर्ट्स की मानें तो इस बार का IPL बहुत ही खास हैं क्योंकि IPL 2024 के बाद कई भारतीय खिलाड़ी आईपीएल करियर को विराम लगा सकते हैं। आज हम आपको 5 ऐसे ही दिग्गज भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो IPL 2024 के बाद अपने संन्यास का आधिकारिक ऐलान कर सकते हैं।

Advertisment
Advertisment

ये 5 खिलाड़ी IPL 2024 के बाद कर सकते हैं संन्यास का ऐलान

Manish Pandey
Manish Pandey

अमित मिश्रा

टीम इंडिया के बेहतरीन लेग स्पिनर्स में से एक अमित मिश्रा (Amit Mishra) को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भले ही उतनी प्रसिद्धि न मिल पाई हो लेकिन आईपीएल के वो बेहतरीन गेंदबाजों में से एक हैं। अमित मिश्रा मौजूदा समय में आईपीएल के सबसे सफलतम गेंदबाजों में से एक हैं और इन्होंने अपनी फिरकी के जाल में हर एक बल्लेबाज को फँसाया है। लेकिन अब कहा जा रहा है कि, बढ़ती हुई उम्र की वजह से IPL 2024 के बाद संन्यास का ऐलान कर सकते हैं।

पीयूष चावला

टीम इंडिया के लेग स्पिनर पीयूस चावला ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भले ही उतनी सफलता न पाई हो लेकिन वो आईपीएल के सबसे सफलतम गेंदबाजों में से एक हैं। पीयूष चावला ने अपने आईपीएल करियर में बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है और मुंबई इंडियंस के समर्थक IPL 2024  में भी उनसे इसी प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं। कई गुप्त सूत्रों के माध्यम से इस बात का खुलासा किया गया है कि, IPL 2024 के बाद पीयूष चावला संन्यास का आधिकारिक ऐलान कर सकते हैं।

अजिंक्य रहाणे

टीम इंडिया के बेहतरीन बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं और वो अब सिर्फ आईपीएल में खेलते हुए दिखाई देते हैं। अजिंक्य रहाणे आईपीएल में सीएसके की टीम का हिस्सा हैं और धोनी की कप्तानी में इन्होंने बहुत ही बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

ऐसा कहा जा रहा है कि, अगर बीसीसीआई की मैनेजमेंट अजिंक्य रहाणे को आगामी टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया में शामिल नहीं करती है तो ये IPL 2024 के बाद अपने संन्यास का ऐलान कर सकते हैं।

Advertisment
Advertisment

मनीष पांडे

टीम इंडिया के सबसे भरोसेमंद मध्यक्रम बल्लेबाजों में से एक मनीष पांडे का प्रदर्शन पिछले कुछ समय से गिरा हुआ है और इसी की वजह से मैनेजमेंट ने इन्हे टीम इंडिया से बाहर किया था। इसके साथ ही अगर पिछले कुछ सत्रों में मनीष पांडे के आईपीएल प्रदर्शन पर ध्यान दिया जाए तो यहाँ पर भी ये बुरी तरह से फैल हुए हैं। इसी वजह से क्रिकेट एक्सपर्ट्स कह रहे हैं कि, अगर मनीष पांडे का IPL 2024 में प्रदर्शन सही नहीं रहता है तो ये अपने संन्यास का ऐलान कर सकते हैं।

शिखर धवन

टीम इंडिया के बेहतरीन सलामी बल्लेबाजों में से एक शिखर धवन (Shikhar Dhawan) को खराब फॉर्म की वजह से करीब साल भर पहले टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया था, उस वक्त यह कहा जा रहा था कि, अगर IPL 2023 में शिखर धवन अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो मैनेजमेंट उनको टीम इंडिया में शामिल कर सकती है। लेकिन IPL 2023 में शिखर धवन का फॉर्म औसत दर्जे का रहा। इसी वजह से अब कहा जा रहा है कि, अगर IPL 2024 में गब्बर के बल्ले से रन नहीं निकलते हैं तो ये संन्यास का ऐलान कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें – श्रीलंका के साथ टी20 और वनडे सीरीज खेलेंगे ये 15 खिलाड़ी, ऋषभ पंत कप्तान, तो 5 खिलाड़ियों को पहली बार मौका

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...