Hardik Pandya
Hardik Pandya

Hardik Pandya: महज कुछ ही दिनों के बाद IPL की शुरुआत होने जा रही है और सबही टीमों ने इस मेगा इवेंट के लिए अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है और सभी खिलाड़ियों को टीम प्रबंधन ने अपने-अपने कैंप में रखा है। IPL 2024 का पहला मैच RCB और CSK के दरमियान खेला जाएगा और इसके साथ ही टूर्नामेंट की शुरुआत हो जाएगी।

लेकिन आईपीएल शुरू होने से पहले ही सबसे सफलतम टीमों में से एक मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के ड्रेसिंग रूम से जुड़ी हुई एक बड़ी जानकारी सामने आई है और इस जानकारी के अनुसार, मुंबई इंडियंस के दो खिलाड़ी मैनेजमेंट के फैसलों से खुश नहीं हैं और इसी वजह से उन्होंने खेलने से मना कर दिया है।

Advertisment
Advertisment

कप्तानी की वजह से खुश नहीं है खिलाड़ी

मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट ने आईपीएल 2024 के शुरू होने से पहले ही अपने नए कप्तान का ऐलान किया था, मैनेजमेंट ने अपने नियमित कप्तान रोहित शर्मा को टीम के हटाते हुए उनकी जगह पर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को टीम की कप्तानी सौंपी थी।

मैनेजमेंट के इस फैसले के बाद से सभी खिलाड़ियों में रोष उत्पन्न हो गया था और वहीं कई खिलाड़ी ऐसे भी थे जिन्होंने खुलकर मैनेजमेंट के इस फ़ैसले का विरोध किया था। इसके साथ ही अब खबर आ रही है कि, हार्दिक पंड्या की कप्तानी में दो खिलाड़ियों ने खेलने से मना करने का फैसला कर सकते है।

Hardik Pandya की कप्तानी से खुश नहीं हैं ये खिलाड़ी

Rohit Sharma
Rohit Sharma

रोहित शर्मा

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) एक लंबे समय अंतराल से मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हुए आ रहे थे और बतौर कप्तान रोहित शर्मा ने मुंबई के लिए शानदार खेल दिखाया था। रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में टीम को 5 मर्तबा चैंपियन भी बनाया था इसके साथ ही एक बल्लेबाज की तौर पर भी इन्होंने अपनी टीम के लिए बेहतरीन खेल दिखाया है।

लेकिन जब हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट ने अपना कप्तान नियुक्त किया तो इनके और मैनेजमेंट के बीच रिश्ते में खटास उत्पन्न हो गई। इसके साथ ही कई गुप्त सूत्रों के माध्यम से दावा किया गया है कि, रोहित शर्मा आईपीएल में हार्दिक पंड्या की मौजूदगी में खेलने के लिए इच्छुक नहीं है।

Advertisment
Advertisment

सूर्यकुमार यादव

टीम इंडिया के बेहतरीन टी 20 बल्लेबाजों में से एक सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने पिछले कुछ समय से आईपीएल में शानदार खेल दिखाया है। सूर्यकुमार यादव फिलहाल तो चोटिल चल रहे हैं और उन्होंने हाल ही में अपनी सर्जरी भी कराई है। लेकिन वो कब तक में फिट होंगे इसकी अभी कोई आधिकारी जानकारी नहीं आई है।

सूर्यकुमार यादव के बारे में कहा जा रहा कि, जब हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को कप्तानी सौंपी गई थी तब इन्होंने मैनेजमेंट के सामने खुलकर विरोध किया था और इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी इन्होंने अपना रोष व्यक्त किया था। सूर्यकुमार यादव के इन्हीं फैसलों की वजह से ही कहा जा रहा है कि, अगर ये फिट होते तब भी ये हार्दिक के नेतृत्व में खेलने के लिए राजी नहीं होते।

इसे भी पढ़ें – रणजी ट्रॉफी फ़ाइनल जीतते ही श्रेयस अय्यर पर मेहरबान हुई BCCI, देने जा रही बहुत बड़ी खुशखबरी

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...