This 7.75 crore batsman turned out to be a bigger flop than Glenn Maxwell, he was able to score only 25 runs in 5 matches.

ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell): आईपीएल 2024 (IPL 2024) में अबतक कुल 26 मुकाबले खेले जा चुके हैं। जबकि लीग का 27वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स (PBKS vs RR) के बीच चंडीगढ़ के मैदान पर खेला जाएगा। आईपीएल 2024 में अब तक कई खिलाड़ी बेहतरीन फार्म में चल रहे हैं।

लेकिन कुछ स्टार खिलाड़ी अब तक इस सीजन पूरी तरह से फ्लॉप रहे हैं। जिसमें आरसीबी टीम के बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ((Glenn Maxwell) का भी नाम शामिल है। लेकिन आपको बता दें कि, आईपीएल 2024 में एक ऐसा भी खिलाड़ी है। जिसे 7.75 करोड़ फीस मिल रही है। लेकिन पूरी तरह से अब तक फ्लॉप साबित हुआ है।

Advertisment
Advertisment

Glenn Maxwell से भी बड़ा फ्लॉप है यह खिलाड़ी

ग्लेन मैक्सवेल से भी बड़ा फ्लॉप निकला ये 7.75 करोड़ का बल्लेबाज, 5 मैचों में बना पाया हैं मात्र 25 रन 1

आईपीएल 2024 में आरसीबी टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल अब तक पूरी तरह से फ्लॉप रहे हैं। इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। लेकिन आपको बता दें कि, ग्लेन मैक्सवेल से ज्यादा लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिकल फ्लॉप रहे हैं।

क्योंकि, देवदत्त पडिकल अब तक इस सीजन कुल 5 मुकाबले खेलें हैं। जिसमें 5 की औसत से उनके बल्ले से 25 रन निकले हैं और इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 9 रनों का रहा है। देवदत्त पडिकल को लखनऊ सुपरजाइंट्स टीम 7.75 करोड रुपए फीस के तौर पर दे रही है।

मैक्सवेल भी रहे हैं फ्लॉप

जबकि बात करें आईपीएल 2024 में आरसीबी टीम के स्टार खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल के प्रदर्शन की तो मैक्सवेल अब तक छह मैचों की 6 पारियों में महज 32 रन बना सकें। जिसमें उनका हाईएस्ट स्कोर 28 रनों का रहा है।

Advertisment
Advertisment

इसका मतलब है कि मैक्सवेल पांच पारियों में मात्र 4 रन ही बना सकें हैं। जबकि ग्लेन मैक्सवेल इस सीजन 6 मैचों में 4 विकेट भी झटक चुके हैं। ग्लेन मैक्सवेल के खराब फार्म के चलते आरसीबी टीम का भी प्रदर्शन खराब रहा है। क्योंकि, टीम अब तक 6 मैचों माचो में मात्र एक जीत ही हासिल कर पाई है।

देवदत्त पडिकल का आईपीएल 2023 में प्रदर्शन

बता दें कि, 24 वर्षीय बल्लेबाज देवदत्त पडिकल आईपीएल 2023 में भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे और उन्होंने 11 मैच खेले थे। जिसमें 26 की औसत से 261 बनाए थे। आईपीएल 2023 में देवदत्त पडिकल मात्र दो अर्धशतक लगा पाए थे।

लेकिन इसके बावजूद लखनऊ इस सीजन उन्हें मौका दे रही है। लेकिन अब तक पांच मैचों में पडिकल पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुए हैं। पडिकल के खराब फार्म को देखते हुए अब उन्हें इस सीजन आगे के मैचों से बाहर किया जा सकता है।

Also Read: यशस्वी-गिल का कट रहा टी20 वर्ल्ड कप से पत्ता, BCCI ने इन 2 खिलाड़ियों को टी20 वर्ल्ड कप में शामिल करने का बनाया मन