This cricketer will GO Unsold in IPL 2025 mega auction performed poorly this season

IPL 2024: भारत में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें संस्करण को काफी सफलता मिल रही है। टूर्नामेंट के आधे में ही इसने गजब की लोकप्रियता बटोरी है। इसके पीछे कई कारण है। पहला कारण ये है कि हर दिन एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। वहीं दूसरा कारण है कि कई खिलाड़ियों ने आईपीएल 2024 (IPL 2024) में अपने प्रदर्शन से सबका दिल जीता है। हालांकि कुछ प्लेर्यस ऐसे हैं, जिन्होंने निराश किया है। उनमें से एक क्रिकेटर को अगले साल मेगा ऑक्शन में कोई भी खरीददार नहीं मिलेगा।

IPL 2024 में इस खिलाड़ी का प्रदर्शन रहा है शर्मनाक

IPL 2024
IPL 2024

आईपीएल 2024 (IPL 2024) में कुछ खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सबको काफी निराश किया है। इनमें एक नाम चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे को जाता है। टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ी का बल्ला इस सीजन काफी खामोश रहा है। अबतक के उनके प्रदर्शन पर नजर डालें तो उन्होंने इस संस्करण में 9 मुकाबले खेले हैं। इसमें उन्होंने केवल 170 रन बनाए हैं। इस दौरान रहाणे की औसत 21.25 की रही है। साथ ही सीएसके के खिलाड़ी का स्ट्राइक रेट भी चिंता का सबब रहा है। उन्होंने 123.19 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।

Advertisment
Advertisment

मेगा ऑक्शन में नहीं मिलेगा खरीददार

अगले साल आईपीएल 2025 को लेकर मेगा ऑक्शन का आयोजन होना है। इसमें कई सारे खिलाड़ियों पर मुंहमांगी बोली लगेगी। यही वजह है कि आईपीएल 2024 (IPL 2024) में कई प्लेयर्स और जोर लगाकर खेल रहे हैं। उन्हें यह उम्मीद होगी कि उनके प्रदर्शन को देखते हुए कोई एक फ्रेंचाइजी उन्हें करोड़ों की बोली लगाकर खरीदेगी। हालांकि अगले साल अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) अनसोल्ड जा सकते हैं। उनका इस साल प्रदर्शन साधारण रहा है। ऐसे में यह सीजन उनका आखिरी सीजन हो सकता है।

टीम इंडिया से भी ले सकते हैं संन्यास

अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) पिछले एक साल से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। पिछले साल वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज उनकी आखिरी श्रृंखला थी। तब से लेकर अब तक वह भारतीय टीम में वापसी की राहें तलाश रहे हैं। हालांकि उनके लिए चीजें सही नहीं जा रही हैं। रणजी ट्रॉफी 2024 में भी उनका बल्ला बुरी तरह खामोश रहा था। रहाणे के खराब फॉर्म का सिलसिला जारी रहा और उन्होंने आईपीएल 2024 (IPL 2024) में भी बेहतर प्रदर्शन नहीं किया। ऐसे में अब इस खिलाड़ी के पास संन्यास ही एकमात्र विकल्प है।

 

यह भी पढ़ें: इन 4 खिलाड़ी की अचानक चमकी किस्मत, टी20 वर्ल्ड कप में तो नहीं मिली जगह, लेकिन रिजर्व के रूप में जायेंगे वेस्टइंडीज

Advertisment
Advertisment